ENG-W ने WI-W को हराया

T20 WC 2026: ENG-W ने WI-W को 38 रनों से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

इंग्लैंड विमेंस टीम ने वेस्टइंडीज विमेंस टीम को 38 रनों से हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

By : हेमा गुप्ता
T20 WC 2026: ENG-W ने WI-W को 38 रनों से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

T20 WC 2026: ENG-W ने WI-W को 38 रनों से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

ENG-W Vs WI-W T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड विमेंस टीम ने वेस्टइंडीज विमेंस टीम को 38 रनों से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री करने वाली सीजन की पहली टीम बन गई। यह मैच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला गया, जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गवांकर 186 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 20 ओवर में महज 148 रन ही बना पाई और इसी के साथ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

व्याट-हॉज की शानदार पारी

इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। एमी जोन्स 8 और सोफिया डंकली 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद डैनी व्याट-हॉज और एलिस ने पारी संभाली। व्याट ने 42 गेंदों में 8 चौके की मदद से 65 रन की शानदार पारी खेली और एलिस कैपसी ने 28 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं टीम से कप्तान हीथर नाइट ने 26 गेंद में 7 चौके की मदद से 43 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी प्लेयर 10 रन भी नहीं बना सकी।

वेस्टइंडीज की ओर से अश्मिनी मुनिसर ने 2 विकेट, हेले, चिनले हेनरी, करिशमा ने 1-1 विकेट  लिए।

हेनरी की फिफ्टी भी WI को नहीं दिला सकी जीत

टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की ओर से सबसे ज्यादा चिनले हेनरी ने 30 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। इनके अलावा जहजारा कीना ने 21 रन, शेमिनेन अल्टिया 20 रन,  डेन्ड्रा डाटिन 19 रन बनाकर आउट हो गई। इसी के साथ टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर टीम ने महज 148 रन बनाए। इसी के साछ टीम को 38 रन से हार का सामना करना पड़ा।
 
संबंधित सामग्री

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

 जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विशेष अभ्यास किया है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मानव सुथार ने 10 विकेट लिए।

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को ईस्टर संडे के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

गॉल टेस्ट में भारत का दबदबा, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट; 178 रन की बढ़त

गॉल टेस्ट में भारत का दबदबा, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट; 178 रन की बढ़त

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल की। सोनल दिनूषा और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन ने खबरें बटोरीं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026