PBKS Vs DC IPL 2026: IPL 2026 के 19वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 3 विकेट से मात दे दी। इसी के साथ पंजाब को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। यह मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पले बैटिंग करने उतरी पंजाब टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम ने 19वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की।
Highest Successful Chase at Dharamshala in #TATAIPL history 🫡@DelhiCapitals pull off a mountainous performance 💙❤️#KhelBindaas | #PBKSvDC pic.twitter.com/eVsqEBADN0
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2026
प्रियांश और श्रेयस की फिफ्टी
पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब टीम की ओर से प्रियांश आर्य और कप्तान साहब ने शानदार फिफ्टी ठोकी। हालांकि की टीम को जीत नहीं मिली।। टीम से प्रियांश आर्य ने 33 गेंद में 6 छक्के और 2 चौके की मदद से 56 रन बनाए। वहीं टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहें। इनके अलावा कूपर कोनोली 38 रन और प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यांश 21 रन बनाकर नाबाद रहें।
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2026
Solid fifties from Shreyas Iyer and Priyansh Arya propel #PBKS to a strong total 🎯
Will #DC chase it down? 🤔
Scorecard ▶️ https://t.co/wHhflKIvCR#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvDC pic.twitter.com/VHMwpnK6cq
DC की ओर से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट चटकाएं, वहीं मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला।
DC की पारी
टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम से पावरप्ले में ही केएल राहुल 9 रन, अभिषेक पोरेल 5 रन और साहिल परख 13 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। इसके बाद ट्रिस्टन12 रन बनाकर रन आउट हो गए।
अक्षर-मिलर का शानदार अर्धशतक
जब टॉप आर्डर फेल होता दिया तो टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने पारी संभाली और फिरउन्होंने 30 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड मिलर ने 28 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद 51 रन बनाएं और टीम को जीत के मुंह तक ले आएं। फिर आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि माधव तिवारी 8 गेंदों में 18 और आकिब नबी 2 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहें और टीम को जीत दिला दी।
Finishing of the finest quality 🤩@DelhiCapitals fans, how elated are you? 🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2026
A terrific victory by 3⃣ wickets in Dharamshala ✌️
Updates ▶️ https://t.co/wHhflKIvCR#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvDC pic.twitter.com/63K0Tcylbg
पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट चटकाएं। बेन ड्वारशुइस और मार्कस स्टोयनिस ने 1-1 विकेट लिए।
पॉइंट्स टेबल पर दोनों टीम
लगातार मिली चार हार के बाद शुरुआत से टॉप पर रहने वाली पंजाब टीम 13 अंको से पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है। वहीं दिल्ली टीम 10 अंको से 7वें स्थान पर बनी हुई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को यानसन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट ऑप्शंस- यश ठाकुर।
दिल्ली कैपिटल्स
अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी।
इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा।