बार्सिलोना ने रचा इतिहास

बार्सिलोना ने ला लीगा में सभी होम मैच जीतकर रचा इतिहास

स्पैनिश चैंपियन बार्सिलोना ने ला लीगा के मॉडर्न सीजन फॉर्मेट में सभी होम मैच जीतकर विश्व में पहली टीम बनी।

By : हेमा गुप्ता
बार्सिलोना ने ला लीगा में सभी होम मैच जीतकर रचा इतिहास

बार्सिलोना ने ला लीगा में सभी होम मैच जीतकर रचा इतिहास

स्पैनिश चैंपियन बार्सिलोना ने ला लीगा इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है। टीम ला लीगा में अपने सभी होम (घरेलू) मैच जीतने वाली इतिहास की 11वीं टीम बन गई है। हालांकि, 38 मैचों वाले मॉडर्न सीजन फॉर्मेट में सभी होम मैच जीतने वाली वह दुनिया की पहली टीम है।

इससे पहले, 1985-86 में रियल मैड्रिड ने अपने सभी 17 होम मैच जीते थे, जबकि खुद बार्सिलोना ने 1959-60 के सीजन में अपने सभी 15 होम मैच जीते थे।


बार्सिलोना ने रियल बेटिस को 3-1 से हराया 

मैनेजर हंसी फ्लिक की देखरेख में पिछले रविवार को ही चैंपियन बन चुकी बार्सिलोना ने अपने आखिरी घरेलू मैच में रियल बेटिस को 3-1 से हरा दिया। मैच का रोमांच कुछ इस तरह रहा 

28वां मिनट (पहला गोल): राफिन्या ने एक शानदार फ्री-किक के जरिए गोल दागकर बार्सिलोना को 1-0 की बढ़त दिलाई।

62वां मिनट (दूसरा गोल): बेटिस के खिलाड़ी हेक्टर बेलरिन के एक खराब पास का फायदा उठाते हुए राफिन्या ने मैच का अपना दूसरा गोल दागा।

बेटिस की वापसी: बार्सिलोना के गावी द्वारा किए गए फाउल की वजह से रियल बेटिस को पेनल्टी मिली, जिसे इस्को ने गोल में बदलकर स्कोर 2-1 किया।

आखिरी प्रहार (तीसरा गोल): मैच के अंतिम पलों में जोआओ कान्सेलो ने 20 गज की दूरी से एक शानदार  शॉट लगाकर बार्सिलोना की 3-1 से जीत पूरी तरह पक्की कर दी।

3 अलग-अलग स्टेडियमों में खेला

बार्सिलोना का यह रिकॉर्ड इसलिए और भी खास है क्योंकि उन्होंने ये सभी मैच एक ही मैदान पर नहीं जीते। उनके आइकॉनिक स्टेडियम 'कैंप नोउ' में रेनोवेशन (पुनर्निर्माण) का काम चल रहा था। इस वजह से टीम ने इस सीजन में 3 अलग-अलग मैदानों को अपना होम ग्राउंड बनाया और तीनों जगह जीत हासिल की। इन तीन स्टेडियम एस्टाडी जोहान क्रूफ, बार्सिलोना ओलंपिक स्टेडियम, नया कैंप नोउ स्टेडियम शामिल हैं।

इस पूरे सीजन में बार्सिलोना को अपने घर पर सिर्फ दो हार का सामना करना पड़ा और वो दोनों हार ला लीगा में नहीं, बल्कि चैंपियंस लीग में मिली थीं (अक्टूबर में PSG और अप्रैल में एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ)।

दिग्गज स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की की भावुक विदाई

इस मैच के दौरान बार्सिलोना के फैंस के लिए एक भावुक पल भी आया। मैच के आखिरी मिनटों में जब दिग्गज स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की को सब्स्टीट्यूट (मैदान से बाहर) किया गया, तो पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर तालियों के साथ उन्हें विदाई दी। 

37 साल के लेवांडोव्स्की का कॉन्ट्रैक्ट इस समर (गर्मी) में खत्म हो रहा है, जिसके बाद वह क्लब छोड़ देंगे। 2022 में बार्सिलोना में शामिल होने के बाद से उनका प्रदर्शन बेमिसाल रहा है उन्होंने कुल 191 मैच खेले, जिसमें 119 गोल दागे।  

संबंधित सामग्री

रोनाल्डो ने जॉर्जिना से की शादी, 10 साल का रिश्ता शादी में बदला

रोनाल्डो ने जॉर्जिना से की शादी, 10 साल का रिश्ता शादी में बदला

पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ शादी रचाई। दोनों ने 2016 से एक साथ समय बिताया है।

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, बेटे को 13 की उम्र में बार्सिलोना ले जाकर बदली जिंदगी

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, बेटे को 13 की उम्र में बार्सिलोना ले जाकर बदली जिंदगी

लियोनेल मेसी के पिता और पूर्व एजेंट जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जॉर्ज ने मेसी के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई थी।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में, आज 24 साल बाद आमने-सामने अर्जेंटीना और इंग्लैंड 

स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में, आज 24 साल बाद आमने-सामने अर्जेंटीना और इंग्लैंड 

स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया। मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो ने गोल किए।

लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराया, क्रांति का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर

लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराया, क्रांति का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर

लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यस्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ ने रिकॉर्ड बनाए।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026