नॉर्दर्न आयरलैंड में आयरलैंड को हराकर अफगानिस्तान ने अगले साल दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अफगानिस्तान के क्वालिफिकेशन के बाद अब डायरेक्ट एंट्री के लिए सिर्फ 1 जगह बची है, जिसकी रेस में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं। ICC वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश फिलहाल 9वें स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर बनी हुई है।
बांग्लादेश हारा तो WI के खुलेंगे रास्ते
World Cup 2027 में सीधे प्रवेश के लिए 30 सितंबर 2026 की कट-ऑफ तारीख से पहले टीमों को अपनी रैंकिंग मजबूत करनी होगी। बांग्लादेश को आगामी दिनों में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। अगर यह सीरीज नहीं होती है, तो भी बांग्लादेश सीधे क्वालीफाई कर लेगा। हालांकि, अगर सीरीज खेली जाती है और बांग्लादेश हार जाता है, तो वेस्टइंडीज के लिए दरवाजे खुल सकते हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज को सितंबर में भारत के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी।
14 टीमें लेंगी हिस्सा
World Cup 2027 के फॉर्मेट की बात करें तो इसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को डायरेक्ट एंट्री मिली है, जबकि नामीबिया को क्वालीफायर मैच खेलेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 4 अक्टूबर 2027 से होगी और 21 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके लिए कुल 12 वेन्यू तय किए गए हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका के 8, जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया का 1 स्टेडियम शामिल है। दूसरी तरफ, WI पर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि 2023 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में नीदरलैंड्स से हारने के बाद भी टीम मुख्य टूर्नामेंट में जगह नहीं बना पाई थी।
The ICC has announced an exciting revamped format for the Men’s @cricketworldcup 2027 edition in South Africa, Zimbabwe and Namibia 🏆
— ICC (@ICC) July 15, 2026
More details ➡️ https://t.co/VxWr3PFpIX pic.twitter.com/RU1VnCbE9B
सीधे क्वालीफाई करने वाली टीमें
भारत
साउथ अफ्रीका
जिम्बाब्वे
ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड
अफगानिस्तान
पाकिस्तान
इंग्लैंड
श्रीलंका