वर्ल्ड कप की चमक...
जेमिमा ने हाल ही में 2 नवंबर को विमेंस वनडे वर्ल्ड 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत ने उस फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से रहाकर इतिहास रचा था। सेमीफाइनल में जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 127 रन की पारी खेली थी। 'मुझे लगा कि उस पारी के ऑस्ट्रेलियन मुझे बॉर्डर पार नहीं करने देंगे।'?? Jemimah Rodrigues jokes that she didn't think Australia would let her in the country after her incredible #CWC25 semifinal innings ? (via @7Cricket) #WBBL11 pic.twitter.com/BfwNZgZquP
— Weber Women's Big Bash League (@WBBL) November 9, 2025
फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं...
जेमिमा की इस पारी ने उनके फैंस को निराश किया, लेकिन मैदान पर उनकी मौजूदगी से मुकाबले में स्टार वैल्यू जरूर बढ़ी। ब्रिस्बेन हीट ने अपने ‘X’ हैंडल पर जेमिमा का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे मुस्कुराते हुए कहती नजर आईं – "मैं यहां ब्रिस्बेन में हूं, क्या आप यकीन कर सकते हैं? आज के लिए बहुत एक्साइटेड हूं, चलो शुरू करते हैं!"Jemi! Our World Cup superstar is here! ? @JemiRodrigues | #WBBL11 pic.twitter.com/cA8mIzPo3M
— Brisbane Heat (@HeatBBL) November 9, 2025