चीन को फेंटेनाइल का मुख्य स्रोत बताया
फेंटेनाइल संकट पर चिंता व्यक्त की
trump on drug trafficking: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को अमेरिकी संसद में पेश की गई 'प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन रिपोर्ट' में 23 देशों को ड्रग तस्करी और अवैध ड्रग्स उत्पादन करने वाले देशों की सूची में शामिल किया। इन देशों में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, कोलंबिया, बोलिविया और वेनेजुएला जैसे देश शामिल हैं।ट्रम्प ने इस रिपोर्ट में कहा कि....
इन देशों में अवैध ड्रग्स उत्पादन और तस्करी अमेरिका और उसके नागरिकों के लिए गंभीर खतरे पैदा कर रहे हैं। ट्रम्प ने विशेष रूप से फेंटेनाइल जैसे खतरनाक ड्रग्स का जिक्र किया, जो अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं।फेंटेनाइल: अमेरिका में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट
ट्रम्प ने कहा कि...
ड्रग तस्करी, खासकर फेंटेनाइल जैसी घातक दवाइयाँ, अमेरिका में पब्लिक हेल्थ संकट का कारण बन रही हैं। यह ड्रग्स 18 से 44 साल के अमेरिकियों की मौतों की प्रमुख वजह बन चुकी है। ट्रम्प ने इसे अमेरिका के लिए एक 'नेशनल इमरजेंसी' के रूप में वर्णित किया।चीन को फेंटेनाइल का सबसे बड़ा स्रोत बताया
ट्रम्प ने चीन को फेंटेनाइल और अन्य खतरनाक ड्रग्स बनाने के रसायनों का सबसे बड़ा स्रोत करार दिया। उन्होंने चीन से इन रसायनों की तस्करी रोकने और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया। ट्रम्प ने यह भी कहा कि चीन अन्य नशीले पदार्थों, जैसे मेथामफेटामाइन, के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रहा है।अफगानिस्तान पर गंभीर आरोप
अफगानिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्रम्प ने कहा कि तालिबान ने अवैध ड्रग्स पर प्रतिबंध लगाने का दावा किया था, लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान में ड्रग्स का उत्पादन और तस्करी जारी है। उन्होंने कहा कि इस ड्रग्स व्यापार से अंतरराष्ट्रीय अपराधी गुटों को वित्तीय सहायता मिल रही है, और तालिबान के कुछ सदस्य इस व्यापार से लाभ उठा रहे हैं।वेनेजुएला के ड्रग तस्करों पर अमेरिकी कार्रवाई
अमेरिकी सेना ने हाल ही में वेनेजुएला के ड्रग तस्करों की एक बोट पर हमला किया, जिसमें तीन लोग मारे गए। ट्रम्प ने इस कार्रवाई को 'नार्को टेररिस्ट' (ड्रग कार्टेल से जुड़े आतंकवादी) के खिलाफ की गई एक स्ट्राइक के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि ये तस्कर वेनेजुएला से नशीले पदार्थ अमेरिका की ओर भेज रहे थे।