take-care-of-these-things-otherwise-your-kidneys-will-get-damaged

Healthy Kidney Tips: इन चीजों का रखे ध्यान नहीं किडनी हो जाएगी खराब!

By : Hema Gupta
Healthy Kidney Tips: इन चीजों का रखे ध्यान नहीं किडनी हो जाएगी खराब!

Healthy Kidney Tips: आजकल हर उम्र का व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी का शिकार है। बीमारियों के खतरें को देखते हुए शरीर का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अगर आप वक्त रहते अपने शरीर का ख्याल नहीं रखेंगे तो जाहिर है कि कई बीमारियां आपके शरीर को अपना घर बना लेगी। इसलिए यह जरूरी है कि समय रहते कुछ बातों का ध्यान रख ले , जिससे आप स्वास्थ रह सके। क्योकि कुछ आदतें जैसे कम पानी पीना, अधिक कैफीन सेवन, ज्याद नमक खाना से किडनी खराब हो सकती हैं।

इन बातों का रखे ख्याल

बहुत ज्यादा नमक खाना

अगर आप भी बहुत ज्यादा नमक खाते हैं तो रुक जाईए। क्योंकि बहुत ज्यादा नमक खाने से भी आपकी किडनी खराब हो सकती है। नमक BP को बढ़ाता है, जो किडनी पर दबाव बढ़ाता है और उसे खराब कर सकता है।

अधिक कैफीन का सेवन

ज्यादा कैफीन का सेवन किडनी खराब होने की वजह बन रहा है। बता दें कि कैफीन ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है। जब BP बढ़ता है तो किडनी पर इसका असर पड़ता है। कई बार इसी वजह से किडनी फेल हो जाती है।

कम पानी पीना

कम पानी पीना किडनी खराब होने की वजह बनता है। क्योंकि पानी किडनी को साफ करने में मदद करता है और जहरीले पदार्थों को निकालने में मदद करता है। कम पानी पीने से किडनी पर दबाव पड़ता है। अगर आप बहुत कम पानी पीते हैं तो किडनी आपकी खराब हो सकती है।

सिगरेट पीना

अगर आप सिगरेट पी रहे हैं तो संभल जाइए। बहुत ज्यादा सिगरेट पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे किडनी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सिगरेट को पीने से पहले ये जरूर सोच ले कि इससे आपकी किडनी पर क्या असर पड़ेगा।

शराब का सेवन

शराब पीना किडनी खराब होने का सबसे बड़ा कारण है। एल्कोहल किडनी को गला देती है। इसके बाद खून की उल्टियां शुरू हो जाती हैं। इस कारण किडनी खराब हो जाती है। आपको इन गंदी आदतों को छोड़ने से किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है

किडनी का इस तरह रखे ख्याल

1. रोजाना 3-4 लीटर पानी पीना किडनी के लिए सबसे अच्छा है। 2. ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल करें। 3. रोजाना के खाने में नमक की मात्रा कम करें। 4. बिना डॉक्टर की सलाह के लगातार दर्द निवारक दवाएं या पेनकिलर लेने से किडनी को गंभीर नुकसान हो सकता है। 5. रोजाना एक्सरसाइज करें। 6. धूम्रपान और शराब से परहेज करें। 7. सालाना किडनी टेस्ट कराएं।

  Also Read- Monsoon Tourist Places MP: मानसून सीजन में घूमने के लिए MP की 4 बेहतरीन जगहें!
टैग्स: Lifestyle

संबंधित सामग्री

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल अगर खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें तो 

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल अगर खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें तो 

डॉ. सुधीर कुमार के अनुसार, खाना खाने के बाद टहलने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और यह हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद है।

रातभर आराम से सोने के बाद भी सुबह नहीं जाती सुस्ती, अपना लें ये आदत

रातभर आराम से सोने के बाद भी सुबह नहीं जाती सुस्ती, अपना लें ये आदत

अच्छी नींद के लिए नियमित समय पर सोना, पर्याप्त पानी पीना, धूप में समय बिताना, हल्की फिजिकल एक्टिविटी, और संतुलित नाश्ता करना जरूरी है।

पालक-केले की स्मूदी में मिलाएं ये 1 चीज, कटरीना कैफ जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए हो सकती है मददगार

पालक-केले की स्मूदी में मिलाएं ये 1 चीज, कटरीना कैफ जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए हो सकती है मददगार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपनी 'Katrina's Krazy Konkoktion' स्मूदी रेसिपी साझा की, जो पोषण से भरपूर है।

अगर रातभर नहीं आती नींद? तो ये आसान ट्रिक्स मिनटों में दिला सकती हैं आराम

अगर रातभर नहीं आती नींद? तो ये आसान ट्रिक्स मिनटों में दिला सकती हैं आराम

बदलती लाइफस्टाइल और तनाव के कारण नींद न आने की समस्या हो सकती है। जानिए कुछ आसान ट्रिक्स जो नींद लाने में मदद कर सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

हिमाचल प्रदेश में योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने योगाभ्यास किया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026