पिता को खोने के बाद मैदान पर उतरे वेल्लालागे...
22 वर्षीय दुनिथ वेल्लालागे को अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच खत्म होने के बाद अपने पिता सुरंगा के निधन की खबर मिली थी। टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने यह दुखद सूचना उन्हें दी। खबर सुनते ही वेल्लालागे तुरंत कोलंबो लौट गए। हालांकि कुछ दिनों बाद वे यूएई वापस आए और बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 का मैच खेला। उस मुकाबले में उन्हें सफलता नहीं मिली और बाद में पाकिस्तान और भारत के खिलाफ उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
सूर्यकुमार का दिल जीतने वाली वीडियो वायरल...
भारत और श्रीलंका के बीच हुए मैच से पहले सूर्यकुमार यादव, दुनिथ वेल्लालागे से मिले। कप्तान सूर्या ने उन्हें बड़े भाई की तरह गले लगाया और दिल पर हाथ रखकर सांत्वना दी। करीब दो मिनट तक दोनों के बीच बातचीत चली। इस दौरान सूर्या लगातार उनकी पीठ थपथपाते और उनका मनोबल बढ़ाते दिखे। इस भावुक लम्हे का वीडियो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।This moment ?#SonySportsNetwork #DPWorldAsiaCup2025 #INDvSL pic.twitter.com/RGeDVyD02P
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 26, 2025