sasaram-youth-death-by-bijali-current

Sasaram Youth Current Death: शादी का पंडाल खोलते समय करंट से हुई युवक की मौत!

By : Hema Gupta
Sasaram Youth Current Death: शादी का पंडाल खोलते समय करंट से हुई युवक की मौत!

Sasaram Youth Current Death: बिहार के सासाराम के तकिया मोहल्ले में 16 अप्रैल गुरुवार सुबह करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक शादी का पंडाल खोलने आया था। लेकिन अचानक उसे करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान

युवक की पहचान अकबर अली के बेटे आदिल अली के रुप में की गई, जिसकी उम्र 40 बताई जा रही है। वो नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

आदिल अली शादी, बरहों, या किसी कार्यक्रम में टेंट पंडाल लगाने का काम करता था। बुधवार को तकिया मोहल्ले में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। वहां आदिल का ही टेंट लगाया गया था। लेकिन जब गुरुवार सुबह आदिल पंडाल खोल रहा था, तभी लोहे की एक पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से टकरा गया। इस वजह से उसे करंट लग गया और युवक बुरी तरह झुलस गया।

युवक को हॉस्पिट में कराया भर्ती

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल आदिल को सदर हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के बाद भी युवक की जान नहीं बच सकी। डॉक्टर ने बताया कि- 'जब घायल को अस्पताल लाया गया, तो उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अन्य लक्षण नहीं दिख रहे थे। CPR सहित अन्य उपचार दिए गए, पर कोई लाभ नहीं हुआ।'

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलने पर सासाराम नगर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली के नंगे तारों को लेकर बिजली विभाग के प्रति नाराजगी भी व्यक्त की।

   
टैग्स: बिहार

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026