sara-ali-khan-will-have-to-submit-an-affidavit-to-visit-kedarnath

Kedarnath Entry ban Non Hindus: केदारनाथ में सारा अली खान की एंट्री पर लगी रोक!

By : Hema Gupta
Kedarnath Entry ban Non Hindus: केदारनाथ में सारा अली खान की एंट्री पर लगी रोक!

Kedarnath Entry ban Non Hindus: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान को अकसर मंदिरों में जाते देखा गया है, वो कई बार केदारनाथ भी जा चुकी हैं। वो जब भी किसी धार्मिक स्थल जाती हैं, वहां की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करती हैं, लेकिन अब उनका बद्रीनाथ, केदारनाथ जैसे से धार्मिक स्थलों पर जाने पर रोक लग सकती है।

केदारनाथ नहीं जा सकेंगी सारा!

सारा अली खान हर साल ही केदारनाथ धाम दर्शन करने जाती है, लेकिन अब ये उनके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि मंदिर समिति ने यह फैसला किया है कि, जो गैर सनातनी होंगे उनका मंदिर में प्रवेश वर्जित है। अगर उन्हें मंदिर जाना है, तो पहले प्रमाण देना होगा कि वो सनातनी है।

 

मंदिर समिति की बैठक में लिए खास फैसले

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने एक सब-कमेटी गठित की, जो कि एक खास SOP तैयार कर रही है। इस SOP के आधार पर उन लोगों के प्रवेश को वर्जित किया जाएगा जो सनातन धर्म में आस्था नहीं रखते।

रिपोर्ट के मुताबिक, 17 मार्च को हुई चार धाम यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गैर सनातनियों का मंदिर में प्रवेश वर्जित बताया है।

सारा को जमा करना होगा एफिडेविट

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि- 'गैर हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जो भी सनातन में आस्था रखता है वो सनातनी है।'

इसी दौरान बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष से पूछा गया कि, क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को भी केदारनाथ में एंट्री नहीं मिलेगी? तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा-

'केदारनाथ में एंट्री के लिए सारा अली खान को पहले एफिडेविट देकर यह बताना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है।'

'केदारनाथ' फिल्म से सारा ने किया था डेब्यू

एक्ट्रेस सारा की डेब्यू फिल्म 'Kedarnath' की पूरी शूटिंग यहीं पर हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस का इस जगह से खास लगाव बन गया। सारा हर साल केदारनाथ मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करती थीं।

कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल का इस पर बयान

इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा कि -'उत्तराखंड जैसा राज्य, जो महिलाओं के बलिदान से बना है, वहां किसी भी श्रद्धालु की आस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है।' उन्होंने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'भाजपा सामाजिक विभाजन की राजनीति में असफल होने के बाद अब धार्मिक आस्था के मुद्दों को उठा रही है।'

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026