sa-vs-can-t20-wc-2026-today

SA Vs CAN T20 WC 2026: पहली बार साउथ अफ्रीका और कनाडा आमने-सामने!

By : Hema Gupta
SA Vs CAN T20 WC 2026: पहली बार साउथ अफ्रीका और कनाडा आमने-सामने!

SA Vs CAN T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका और कनाडा टीम का आमना - सामना होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 9 फरवरी यानी की आज शाम 7 बजे से शुरु होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।

बता दें कि, साउथ अफ्रीका और कनाडा दोनों टीमें T-20 फॉर्मेट में पहली बार आपस में भिड़ेंगी। इससे पहले 2003 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान दोनों टीमें एक बार आमने - सामने आई थी, जिसमें साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 118 रन से करारी शिकस्त दी थी।

वॉर्म-अप मैच में क्या रहा हॉल

वॉर्म-अप मैच के दौरान साउथ अफ्रीका और भारत के बीच मैच हुआ था, जिसमें साउथ अफ्रीका को भारत के हाथों 30 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कनाडा का मुकाबला इटली और नेपाल से हुआ, दोनों ही टीमों के हाथों कनाडा को हार मिली।

 

संभावित टीमों की प्लेइंग-XI

साउथ अफ्रीका

ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कार्बिन बॉश, मार्को यानसन, एनरिक नॉर्त्या, कगिसो रबाडा और केशव महाराज।

कनाडा

दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, युवराज समरा, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), डिलन हेलिगर, हर्ष ठाकर, शिवम शर्मा, जसकरण सिंह, साद बिन जफर और कलीम सना।

 

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026