rajasthan-cm-bhajan-lal-sharma-students-dialogue-selfies-women-empowerment-employment

CM भजनलाल का स्टूडेंट्स से संवाद, छात्राओं के साथ सेल्फी, महिला सशक्तिकरण और रोजगार

By : Himani Shrotriya
CM भजनलाल का स्टूडेंट्स से संवाद, छात्राओं के साथ सेल्फी, महिला सशक्तिकरण और रोजगार
CM Bhajan Lal students interaction: केंद्रीय बजट को लेकर भजनलाल सरकार की तैयारियां जोरों पर है। हर वर्ग से CM भजनलाल शर्मा के संवाद का सिलसिला राजकीय अवकाश होने के बावजूद भी जारी रहा। सीएम ने दिनभर बजट पूर्व बैठकों में कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर सिविल सोसाइटी और पशुपालकों से चर्चा की।

CM ने छात्राओं के साथ ली सेल्फी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ये अंदाज प्रदेश की छात्राओं को खूब भाया। बजट पूर्व संवाद में CM शर्मा ने गर्ल्स स्टूडेंट के साथ सेल्फी ली। छात्राओं का मनोबल बढाया गया। उन्हें जीवन के हर एरिया में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने कॉलेज छात्राओं से संवाद किया। बजट के लिए युवाओं से सुझाव लिए गए। खुद CM ने एक-एक सुझाव को अपनी डायरी में नोट किया।  [caption id="attachment_127632" align="alignnone" width="598"]CM ने छात्राओं के साथ ली सेल्फी CM ने छात्राओं के साथ ली सेल्फी[/caption]

CM Bhajan Lal students interaction: सरकार की उपलब्धियां

सरकार की उपलब्धियां

महिलाओं सशक्तिकरण पर जोर

CM Bhajan Lal students interaction: CM भजनलाल शर्मा ने कहा - PM मातृ वंदना योजना से प्रदेश की करीब 10 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। इसमें देय राशि को बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये किया गया। प्रदेश में 12 लाख से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बनी। इसके अलावा बेटियों को 10 लाख साइकिलें और 40 हजार स्कूटियों का वितरण किया गया। जरूरतमंद महिलाओं को राज्य सरकार 450 रुपये में गैस सिलेंडर भी उपलब्ध करवा रही है। साथ ही एक लाख से अधिक पदों पर सरकारी नौकरी दी गई।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026