pithampur-fire

पीथमपुर की फैक्ट्री में भीषण आग, पाया गया काबू, भारी नुकसान

By : divya mistry
पीथमपुर की फैक्ट्री में भीषण आग, पाया गया काबू, भारी नुकसान

Pithampur Fire: धार जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में स्थित हजारगो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, एक वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में देर रात लगी भीषण आग पर करीब 11 घंटे बाद काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 90 प्रतिशत आग बुझ चुकी है, लेकिन कंपनी में केमिकल बड़ी मात्रा में स्टोर होने के कारण रुक-रुक कर आग फिर भड़क रही है। इसके लिए प्रशासन ने फायर वाहनों को मौके पर ही तैनात कर रखा है।

[caption id="attachment_148386" align="alignnone" width="1185"]पीथमपुर की फैक्ट्री में भीषण आग पीथमपुर की फैक्ट्री में भीषण आग[/caption]

बता दें कि फैली आग ने पड़ोसी कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें मुख्य रूप से स्लीप लूप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और लिस्टेड गलार्ड स्टील लिमिटेड को अधिक नुकसान हुआ है।साथ ही 2 अन्य कंपनियों में भी थोड़े नुकसान की सूचना मिली है।बता दें कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही कंपनियों में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच टीमें सर्वे करेंगी, जिससे नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

Pithampur Fire: कई यूनिटों को खाली किया

प्रशासन के अनुसार कंपनी खतरनाक (हैजार्डस) और गैर-खतरनाक औद्योगिक कचरे के निपटान के साथ ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग का काम करती है। फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल, प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक कचरे को सुरक्षित तरीके से प्रोसेस करना इसका मुख्य कार्य है। पीथमपुर के सेक्टर-3 स्थित हजारगो इंडस्ट्रियल वेस्ट डिस्पोजल कंपनी में मंगलवार रात करीब 9:45 बजे आग लग गई।वेस्ट मैनेजमेंट और केमिकल कचरे के निस्तारण का काम करने वाली इस यूनिट में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और लपटें आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक पहुंच गईं, जिसके बाद कई यूनिटों को खाली कराना पड़ा।

Pithampur Fire: कलेक्टर व एसपी पहुंचे

आग की लपटें एक किलोमीटर दूर तक नजर आ रही थीं। सेक्टर-3 के एक ब्लॉक में चार कंपनियां मौजूद हैं। उक्त दोनों कंपनियां रेलवे और डिफेंस सेक्टर की प्रमुख सप्लायर हैं, लेकिन इस घटना के बाद उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी और एसपी मयंक अवस्थी मौके पर पहुंचे।

इंदौर से आया रोबोट

इंदौर नगर निगम सहित फायर स्टेशन से बड़ी संख्या में फायर गाड़ियों को रात में ही बुलाया गया था। दो दर्जन से अधिक फायर वाहन और करीब 250 नगर पालिका के पानी के टैंकरों से आग बुझाने का प्रयास किया गया। साथ ही आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए फायर रोबोट भी बुलाए गए।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026