noida-factories-reopen-protest-unrest-396-arrested

नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद खुली फैक्ट्रियां, 396 लोग गिरफ्तार

By : Himani Shrotriya
नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद खुली फैक्ट्रियां, 396 लोग गिरफ्तार

Noida Protest Update: नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हालात सामान्य हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात की गई है। CCTV और ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है। 16 कंपनी RAF और PAC लगाई गई है। नोएडा सेक्टर 63, 84, 85, 80, फेस 2 में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया।

Noida Protest Update

कंपनियों के बाहर नोटिस

सैलरी हाईक के नोटिस कंपनियों के बाहर चस्पा किए गए हैं। हालांकि, कुछ कंपनियों में छुट्‌टी कर दी गई है। कंपनियों ने बाहर नोटिस चिपकाकर कर्मचारियों को बताया गया कि कंपनी बंद रहेगी। कल के लिए सूचना आपको पहले दे दी जाएगी। इस बीच, नोएडा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में RJD की 2 महिला प्रवक्ताओं कंचना यादव और प्रियंका भारती पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक Video शेयर कर माहौल खराब करने की कोशिश की। कानून-व्यवस्था और पुलिस कर छवि खराब करने की कोशिश की।

[caption id="attachment_147253" align="alignnone" width="1293"]नोएडा में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। नोएडा में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।[/caption]

Noida Protest Update: 396 लोग गिरफ्तार

दरअसल, सैलरी बढ़ाने को लेकर 2 दिन फैक्ट्री कर्मचारियों ने बवाल किया। 80 से ज्यादा जगहों पर पथराव किया। 350 कंपनियों में तोड़फोड़ हुई। मंत्री अनिल राजभर ने कहा- इस पूरे मामले में बड़ी साजिश की बू आ रही है। कुछ देश विरोधी ताकतें इसमें शामिल हो सकती हैं। वहीं, कंपनी मालिकों कहना है कि बाहरी लोगों ने माहौल खराब किया। मजदूर हिंसक प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। फिलहाल, 7 थानों में 1800 लोगों और 4 हैंडलर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 4 महिलाओं समेत 396 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026