nitish-kumar-gaya-724-projects-inauguration-bihar

CM नीतीश ने किया गयाजी में 724 योजनाओं का उद्घाटन, सब्जियों की घेराबंदी

By : Himani Shrotriya
CM नीतीश ने किया गयाजी में 724 योजनाओं का उद्घाटन, सब्जियों की घेराबंदी

CM NItish Gaya: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा गयाजी और औरंगाबाद पहुंची। औरंगाबाद में CM नीतीश का मंच पर स्वागत किया गया। इसके बाद CM कुर्सी पर बैठे। पहले नीतीश ने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया फिर सैल्यूट करने लगे। CM नीतीश ने गयाजी में 724 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें पंचायती राज, लघु जल संसाधन, कृषि, भूमि सुधार और जिला परिषद की परियोजनाएं शामिल हैं।

[caption id="attachment_142194" align="alignnone" width="1265"]724 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास 724 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास[/caption]

लालू पर निशाना

CM नीतीश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 2005 में हमारी सरकार बनी। उसके पहले राज्य का बुरा हाल था। लोग शाम के वक्त घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सभी का बुरा हाल था। उस समय की सरकार ने कोई काम नहीं किया था। उसने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। 

CM NItish Gaya: सब्जियों की घेराबंदी

अपने संबोधन के आखिर में CM मंच पर मौजूद नेताओं के पास गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जतनराम मांझी और डिप्टी CM सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा। गयाजी में CM नीतीश की यात्रा में फल-सब्जियों की घेराबंदी की गई। क्योंकि कल मुंगेर में समृद्धि यात्रा के दौरान इसी तरह की रंगोली से सब्जियों की लूट मच गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश के जाते ही लोग सब्जी लेकर भागने लगे थे। अधिकारी भी नींबू लेकर जाते दिखे थे।

[caption id="attachment_142196" align="alignnone" width="1297"]फल-सब्जियों की घेराबंदी की गई फल-सब्जियों की घेराबंदी की गई[/caption]

इससे पहले गयाजी में जीतनराम मांझी ने कहा, CM नीतीश के जाने के बाद जो भी बिहार का मुख्यमंत्री होगा वो उनके चरण चिह्न पर ही चलेगा। अगर नहीं चलेगा तो वो नहीं चल पाएगा।

टैग्स: बिहार

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026