maharashtra-jharkhand-election-dates-will-be-announced-today

महाराष्ट्र-झारखंड में आज होगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

By : Shital Sharma
महाराष्ट्र-झारखंड में आज होगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 13 राज्यों की 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव

चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. महाराष्ट्र में एक चरण और झारखंड में पांच चरणों में मतदान होने की संभावना है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर, 2024 को समाप्त होगा, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा।

वायनाड समेत 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव

दोनों राज्यों में चुनाव के साथ 13 राज्यों में तीन लोकसभा और 49 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होने की संभावना है। केरल में वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी, महाराष्ट्र में नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद के निधन से खाली हुई थी और पश्चिम बंगाल में बशीरहाट सीट तृणमूल सांसद के निधन के कारण खाली हुई थी।

13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

इसके अलावा 13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान हो सकता है। इनमें उत्तर प्रदेश में 10, राजस्थान में 7, पश्चिम बंगाल में 6, असम में 5, बिहार में 4, पंजाब में 4, कर्नाटक में 3, केरल में 3, मध्य प्रदेश में 2, सिक्किम में 2, गुजरात में 1, उत्तराखंड में 1 और छत्तीसगढ़ में 1 शामिल है।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026