Jharkhand politics: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम से लौटने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी पर अपने तीखे हमले जारी रखे हैं। 10 दिनों तक असम में चुनावी प्रचार करने के बाद रांची लौटे सीएम सोरेन ने आदिवासी मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को गुरुवार को कठघरे में खड़ा किया है।
सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए असम के चाय बागानों में रह रहे आदिवासी समुदाय की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए और इसे “राष्ट्रीय स्तर का अन्याय” बताया।
[caption id="attachment_144158" align="alignnone" width="1200"]
झारखण्ड सीएम सोरेन[/caption]