indore-man-body-found-rat-bitten-family-absent

इंदौर में घर में मिला शव, चूहों ने कुतरा, नहीं आया परिवार

By : Himani Shrotriya
इंदौर में घर में मिला शव, चूहों ने कुतरा, नहीं आया परिवार

Indore body found rats: इंदौर के चंदन नगर इलाके में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया। मृतक का शव घर में कई दिनों से पड़ा था। जिसे चूहों ने कुतर दिया था। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था।

[caption id="attachment_147358" align="alignnone" width="1317"]चूहों ने छगनलाल का चेहरा बुरी तरह से कुतर दिया था। चूहों ने छगनलाल का चेहरा बुरी तरह से कुतर दिया था।[/caption]

लावारिस शव

हैरानी की बात यह है कि घटना का खुलासा तब हुआ, जब गली में खेल रहे बच्चे गेंद लेने उसके घर के अंदर गए। शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे तब जाकर मामले का पता चला। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक घटना नंदन नगर की है। यहां रहने वाले छगन नामक छगन का शव उसके घर में लावारिस हालत में मिला। 

Indore body found rats: चूहों ने कुतरा शव

बुधवार शाम बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद छगन के घर में चली गई। बच्चे जब गेंद लेने घर के अंदर पहुंचे तो वहां शव पड़ा मिला और आसपास चूहे घूम रहे थे। इसके बाद तुरंत आसपास के लोगों को बताया। पुलिस ने बताया कि शव काफी वक्त से पड़ा होने के कारण चूहों ने आंखों, चेहरा सहित शरीर के कई हिस्सों को कुतर दिया था, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

नहीं आया परिवार

मामले की जानकारी मिलने पर छगन के परिजनों को बताया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में उसका भांजा गज्जू वहां आया और शव को अस्पताल पहुंचाया। छगन के 3 बेटे हैं। उनकी शादी हो चुकी है। तीनों मजदूरी का काम करते हैं। छगन की पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अपने बच्चों से काफी समय से अलग रहता था। रात में उसका बेटा शराब के नशे मे लोगों से झगड़ा करने पहुंचा था।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026