'अब हर बार ट्रॉफी के साथ मिलना चाहेंगी..' - हरमनप्रीत
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें 2017 की मुलाकात याद है, जब टीम ट्रॉफी के बिना प्रधानमंत्री से मिली थी।उन्होंने मुस्कराते हुए कहा – “इस बार हम ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं, और अब हम चाहेंगे कि हर बार ट्रॉफी लेकर ही उनसे मिलें।”View this post on Instagram
स्मृति मंधाना ने बताया PM मोदी को प्रेरणा स्रोत...
टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा – “PM ने सभी खिलाड़ियों को मोटिवेट किया। वे हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।” टीम के साथ इस खास मौके पर BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद थे।Glimpses from Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji’s interaction with the Indian Women’s Cricket Team after their historic victory in the ??? ?????’? ????? ??? ????.
This meeting celebrates the determination, dedication, and spirit of Nari Shakti.… pic.twitter.com/5iFu56Ww0X — Annpurna Devi (@Annapurna4BJP) November 5, 2025
प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर नजर आईं...
बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुईं प्रतिका रावल भी इस मुलाकात में शामिल रहीं। वे व्हीलचेयर पर नजर आईं, और सभी खिलाड़ियों ने उनके जज्बे की तारीफ की।That moment? Pure goosebumps! Indian Women’s Cricket stars, Harmanpreet and Smriti spill what it felt like meeting PM @narendramodi after creating history, the vibes, the motivation, the memories! #TeamIndia#WorldCupChampions#WomenCricketTeam pic.twitter.com/wxqSMdQ4Ao
— MyGovIndia (@mygovindia) November 6, 2025
साउथ अफ्रीका को हराकर भारत बना विश्व विजेता...
भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम किया था। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने इतिहास रच दिया।
PM मोदी को गिफ्ट की गई NAMO-1 जर्सी...
टीम की खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पेशल जर्सी गिफ्ट की, जिस पर सभी खिलाड़ियों के सिग्नेचर थे।
इस जर्सी पर “NAMO-1” लिखा था, जो उनकी जीत और सम्मान का प्रतीक रहा।
शाम 4:40 बजे पहुंची थी टीम इंडिया...
भारतीय महिला टीम शाम 4:40 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंची। एक दिन पहले दिल्ली पहुंचने पर ताज होटल में उनका भव्य स्वागत किया गया था। इस मौके पर खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ ने पीएम से बातचीत कर देश के समर्थन के लिए आभार जताया।