? NEWS ?#TeamIndia's squad for @IDFCFIRSTBank ODI series against South Africa announced.
More details ▶️https://t.co/0ETGclxAdL#INDvSA pic.twitter.com/3cXnesNiQ5 — BCCI (@BCCI) November 23, 2025
गिल बाहर, KL कप्तान
बता दे कि, शुभमन गिल चोंट के कारण सिरीज से बाहर है। इसके अलावा अक्षर पटेल और सिराज को भी बाहर किया गया। जबकि जडेजा अब वनडे टीम में आ गए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। 3 वनडे की सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी। वहीं T20 सीरीज 9 दिसंबर से खेली जाएगी, लेकिन इसके लिए टीम घोषित नहीं की गई।IND vs SA ODI Squad: KL राहुल की कप्तानी
विकेटकीपर KL राहुल तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 2023 में आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही वनडे में कप्तानी की थी, जिसमें भारत को 8 विकेट से हार मिली। राहुल ने 12 वनडे में टीम की कप्तानी की है जिनमें से 8 में भारत को जीत और 4 में हार मिली। [caption id="attachment_118662" align="alignnone" width="511"]
KL राहुल[/caption]
ऋतुराज की 2 साल बाद वापसी
IND vs SA ODI Squad: विकेटकीपर ऋषभ पंत को भी टीम में जगह मिली, वे विकेटकीपर राहुल के बैकअप के रूप में शामिल हैं। हालांकि, श्रेयस के बाहर होने के बाद उन्हें नंबर-4 पर खेलने का मौका मिल सकता है। इस पोजिशन के लिए ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा और ध्रुव जुरेल भी टीम में हैं।रोहित के साथ जायसवाल की ऑपनिंग
मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया। वहीं टीम में प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के रूप में 3 तेज गेंदबाज हैं। मोहम्मद शमी को एक बार फिर मौका नहीं मिला। शुभमन गिल के बाहर होने के बाद अब यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। [caption id="attachment_118663" align="alignnone" width="575"]
यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है।[/caption]