क्या रहा मैच का हाल?
भारतीय टीम से वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज की जोड़ी ने कमाल की शुरुआत की दोनों ने 227 रनों की साझेदारी की। इस दौरान जॉर्ज ने 118 रन और वैभव ने 127 रन बनाकर आउट हो गए, टीम से वेंदात त्रिवेदी ने 34 रन, अभिज्ञान कुंडु ने 21 रन, मोहम्मद एनान 28 और हेनिल पटेल 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
वहीं साउथ अफ्रीका टीम से पॉल जेम्स ने 41 रन, डैनियल ने 40 रन, कॉर्न बोथा ने 36 रन और जेसन रॉल्स ने 19 रन बनाए और टीम महज 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिससे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे वैभव
15 वर्षीय वैभव ने इतिहास रच दिया। वो इंडिया के पहले इतनी कम उम्र में कप्तान बनने वाले प्लेयर है, इसी के साथ उन्होंने टीम को जीत भी दिलाई। सबसे ज्यादा रन भी उन्होंने ही बनाए। उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में 3 मैच में 206 रन बनाए, जिसमें शतक और अर्धशतक शामिल है। वो 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी रहें।
आखिरी मैच में 74 गेंदों में 127 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के, 9 चौके शामिल है। इसी के साथ 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी बने।
विराट कोहली के रिकॉर्ड तोड़ने से 5 रन पीछे
15 वर्षीय वैभव अलग - अलग देश में 5 शतक लगाकर सबसे कम उम्र के बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इतना ही नही वो विराट के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 5 रन पीछे है। अंडर -19 में वैभव ने वनडे में 18 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 973 रन बनाए, वहीं विराट कोहली ने 28 मैच में 46.57 के एवरेज से 978 रन बनाए है। अगर मैच की गिनती के बाद आकड़ा देखे तो वैभव विराट से आगे हो चुके है।