ऑस्ट्रेलिया ने दिया 237 रन का टारगेट..
आस्ट्रेलिया से कप्तान मिचेल मार्स ने 50 गेंद में 40 रन बनाए, मैट रेनशॉ ने 58 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रैविस हेड 29 रन, मैथ्यू शॉर्ट 30 रन, एलेक्स 24 रन, कूपर कॉनोली 23 रन, इसके बाद एक - एक करके सभी आउट हो गए। टीम ने 46.4 ओवर में 236 रन बनाए।भारतीय टीम की तरफ से हर्षित राणा ने 4 विकेट चटकाएं, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए।Innings Break! A clinical bowling display from #TeamIndia as Australia are bundled out for 236 runs in the 3rd ODI. Harshit Rana is the pick of bowlers with 4 wickets to his name. Scorecard - https://t.co/nnAXESYYUk #TeamIndia #AUSvIND #3rdODI pic.twitter.com/HNAkdZYMQe
— BCCI (@BCCI) October 25, 2025
कंगारुओं ने पावरप्ले में 1 विकेट पर बनाए 67 रन..
टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले के पहले 6 ओवरों में 67 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट खोया। शुरुआती ओवर्स में गेंद अच्छी स्विंग कर रही थी, लेकिन मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़ दिए। हेड को मोहम्मद सिराज ने प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट किया। पावरप्ले के बाद अक्षर पटेल ने कप्तान मिचेल मार्श को बोल्ड कर टीम को पहला बड़ा झटका दिया।कोहली का शानदार कैच...
विराट कोहली ने मैथ्यू शॉर्ट का शानदार कैच पकड़ा। शॉर्ट ने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर स्वीप शॉट खेला, जो फरवर्ड स्क्वेयर में खड़े कोहली के पास गई। सीमित रिएक्शन टाइम के बावजूद कोहली ने इसे पकड़ लिया।अय्यर हुए चोटिल...
श्रेयस अय्यर कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए वो विकेटकीपर एलेक्स कैरी का कैच पकड़ रहे थे और उन्हें बीच मैच में ही मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। कैरी 24 रन बनाकर आउट हुए।