देवनगरी सिरोही से आज प्रदेश के विभिन्न योजनाओं के 1 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,590 करोड़ रुपये से अधिक की राशि DBT के माध्यम से सीधे अंतरित की। हमारी सरकार 'अंत्योदय' के मंत्र के साथ हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए… pic.twitter.com/Dn9TkwQZc5
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) January 22, 2026
लाभार्थियों के खातों में पहुंचा पैसा
मुख्यमंत्री भजनलाल का यह कार्यक्रम सिरोही में आयोजित हुआ, जहां से उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेशभर के लाभार्थियों के खातों में पैसा पहुंचाया। इस मौके पर केवल किसान सम्मान निधि ही नहीं, बल्कि कई जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि भी जारी की गई। सरकार की ओर से कुल मिलाकर 1,590 करोड़ अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाए गए।