सोफी डिवाइन ने वनडे करियर से लिया सन्यास...
न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने मैच के तुरंत बाद ही सन्याल लेने का ऐलान कर दिया। सोफी ने 2006 में डेब्यू किया था और अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 159 मैच खेलें। उन्होंने कुल 4279 रन बनाए। साथ ही सोफी के नाम 9 शतक और 18 अर्धशतक भी शामिल हैं।A special guard of honour for Sophie Devine as she retires from the 50-over format after 19 years ??#ENGvNZ | #CWC25 pic.twitter.com/zSUyaJu2oG
— ICC (@ICC) October 26, 2025
न्यूजीलैंड की कमजोर बल्लेबाजी...
विशाखापट्टनम के डॉ. वायएस राजशेखर स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी , लेकिन टीम 48.1 ओवर में सिर्फ 168 रन पर सिमट गई। जॉर्जिया प्लिमर ने 43 रन बनाए, अमीलिया केर ने 35 रन बनाए और सोफी डिवाइन ने 23 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से लिंसी स्मिथ ने 3 विकेट लिए, जबकि नैटली सिवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
एमी जोन्स की शानदार फिफ्टी...
एमी जोन्स की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 169 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत मजबूत रही और टैमी ब्यूमोंट व एमी जोन्स ने 75 रन की साझेदारी कर टीम को एक सॉलिड प्लेटफॉर्म दिया। ब्यूमोंट ने 40 रन बनाए, जबकि उनके बाद उतरीं हीथर नाइट ने 33 रन का योगदान दिया।अंत तक क्रीज पर डटी रहीं एमी जोन्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 86 रन बनाए और टीम को 29.2 ओवर में 8 विकेट से जीत दिला दी। उनके इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।England wrap up their #CWC25 group-stage with a comfortable win over New Zealand ?#ENGvNZ ?: https://t.co/wqXM6fxixa pic.twitter.com/Az7n1XWBoV
— ICC (@ICC) October 26, 2025