dhurandhar-2-box-office-day-3-collection-worldwide-500-crore

Dhurandar 2 film Collection: 'धुरंधर 2' फिल्म बॉक्स ऑफिस में कर रही ताबड़तोड़ कमाई!

By : Hema Gupta
Dhurandar 2 film Collection: 'धुरंधर 2' फिल्म बॉक्स ऑफिस में कर रही ताबड़तोड़ कमाई!

Dhurandar 2 film Collection: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandar 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए महज तीन दिन ही हुए है और फिल्म ने दुनियाभर में करीब 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया।

तीसरे दिन की धमाकेदार कमाई

फिल्म रिलीज के तीसरे दिन 21 मार्च को 'Dhurandar 2' फिल्म ने भारत में 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पेड प्रीव्यू को मिलाकर तीन दिनों में इसका कुल नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 500 करोड़ के पार

फिल्म ने ओवरसीज में करीब 96.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 501.04 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। महज तीन दिनों में 500 करोड़ क्लब में एंट्री करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

बता दें कि, अलग- अलग भाषाओं में की शानदार कमाई। हिंदी में 105 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। इसके अलावा तमिल में 2.95 करोड़, तेलुगू में 5 करोड़, मलयालम में 0.04 करोड़ और कन्नड़ में 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।

भारत में 3 दिन का कलेक्शन

पेड प्रीव्यू (बुधवार): 43 करोड़ गुरुवार: 102.55 करोड़ शुक्रवार: 80.72 करोड़ शनिवार: 113 करोड़ कुल: 339.27 करोड़ रुपये

[caption id="attachment_129281" align="alignnone" width="1041"] Dhurandar 2 film Collection  [/caption]

कई फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने तीसरे दिन की कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। Jawan, Baahubali 2: The Conclusion और Dangal जैसी फिल्मों के मुकाबले इसका प्रदर्शन अधिक मजबूत रहा।

तीसरे दिन फिल्म के 20,917 शोज चलाए गए। इसके चलते भारत में ग्रॉस कलेक्शन 404.54 करोड़ रुपये रहा, जबकि ओवरसीज 96.50 करोड़ के साथ वर्ल्डवाइड ग्रॉस 501.04 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

फिल्म ‘धुरंधर’ (पार्ट 1) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए वैश्विक स्तर पर ₹1,303 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया है। भारत में ₹1,005.85 करोड़ के ग्रॉस और ₹836.95 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ इसने ‘सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म का जलवा रहा, जहाँ इसने ₹299.5 करोड़ बटोरे। विशेष रूप से अमेरिका और कनाडा में ₹193.06 करोड़ की कमाई कर ‘धुरंधर’ ने ‘बाहुबली 2’ के पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।

‘धुरंधर’ का भारत में कलेक्शन

पहला हफ्ता- 218.00 करोड़ रुपए

दूसरा हफ्ता- 261.50 करोड़ रुपए

तीसरा हफ्ता- 189.30 करोड़ रुपए

चौथा हफ्ता- 115.70 करोड़ रुपए

पांचवां हफ्ता- 35.80 करोड़ रुपए

32वां दिन (सोमवार)- 5.40 करोड़ रुपए

33वां दिन (मंगलवार)- 5.70 करोड़ रुपए

भारत में कुल नेट कलेक्शन- लगभग 831.40 करोड़ रुपए

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026