delhi-air-pollution-aqi-500-flights-cancelled-schools-online

दिल्ली की हवा फिर जानलेवा: धुंध और स्मॉग से फ्लाइट रद्द, AQI 500 पार, स्कूल ऑनलाइन

By : Shital Sharma
दिल्ली की हवा फिर जानलेवा: धुंध और स्मॉग से फ्लाइट रद्द, AQI 500 पार, स्कूल ऑनलाइन
Delhi Air Pollution AQI 500: दिल्ली में रविवार को हवा का हाल बेहद गंभीर रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम होने के बाद भी राजधानी ठंड, धुंध और प्रदूषण के त्रिकाल के तहत आ गई.वजीरपुर और रोहिणी जैसे इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के पार पहुंच गया, जिससे राजधानी पूरी तरह गैस चेंबर जैसी बन गई। Dense fog in 14 states, zero visibility in Haryana Read More:- भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु, बैजयंत पांडा को असम का चुनाव प्रभारी बनाया

Delhi Air Pollution AQI 500: स्कूल और फ्लाइटों पर असर

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कक्षा पांचवीं तक के स्कूलों को केवल ऑनलाइन मोड में चलाने के आदेश दिए । वहीं धुंध और कोहरे के कारण 60 फ्लाइट रद्द और लगभग 250 फ्लाइट देरी से चल रही हैं।  अक्षरधाम समेत कई इलाकों में दृश्यता केवल 50 मीटर तक सीमित रही।

डॉक्टरों की चेतावनी और मौसम का अनुमान

डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है   मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से हवा की गति बढ़ने पर कुछ मामूली राहत मिलने की संभावना है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी उठाया कदम

सुप्रीम कोर्ट के CJI जस्टिस सूर्यकांत ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से संबंधित मामलों में वकीलों और पक्षकारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की सलाह दी है। कोर्ट इस मामले की सुनवाई 17 दिसंबर को करेगा uttar pradesh nh9 five car accident due to fog

ग्रैप-3 और ग्रैप-4 के बावजूद हालत नहीं सुधरी

सीएक्यूएम ने शनिवार को पहले ग्रैप-3 और फिर ग्रैप-4 लागू किया। इसमें 50% कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम, बड़े वाहनों की एंट्री रोक, निर्माण कार्य बंद , स्कूल हाइब्रिड मोड, कचरा- ईंधन जलाने पर प्रतिबंध, डीजल जेनरेटर, आरएमसी प्लांट स्टोन क्रशर, ईंट भट्ठे और खनन पर रोक जैसे उपाय शामिल थे। बावजूद इसके राजधानी की हवा पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026