209 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर
समारोह के दौरान समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत श्रमिक भाई-बहनों के खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से करीब 209 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।सीएम ने कहा कि यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जाने से भ्रष्टाचार और दखलअंदाजी की गुंजाइश समाप्त हो जाती है और जनता को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलता है। उन्होंने इस अवसर पर योजनाओं की पारदर्शिता और डिजिटल ट्रैकिंग की भी सराहना की।
CM Bhajanlal Sharma jaitaran: कांग्रेस पर निशाना
इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में युवाओं के सपनों को पेपर लीक और अन्य भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं के कारण बाधा झेलनी पड़ती थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी सरकार आने के बाद से एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, जिससे छात्रों का भरोसा और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है।सीएम ने यह भी कहा कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य में सुधार हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सुधार के लिए कई नई योजनाओं की जानकारी दी।कांग्रेस सरकार में युवाओं के सपनों को पेपर लीक जैसे कुठाराघात झेलने पड़े, लेकिन हमारी सरकार आने के बाद से अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। pic.twitter.com/S2mPffdJrQ
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 30, 2025