अगले दौर में पहुंचने के लिए टाई-ब्रेक होगा निर्णायक...
अब तीनों भारतीय ग्रैंडमास्टर्स को राउंड-5 (प्री क्वार्टर फाइनल) में जगह बनाने के लिए टाई-ब्रेक मैच जीतना होगा। सभी मुकाबले बेहद कड़े रहे, जहां प्रतिद्वंदियों ने बराबरी का खेल दिखाया।
प्रज्ञानानंदा, अर्जुन और हरिकृष्णा के मुकाबले एक नजर में...
अर्जुन एरिगैसी बनाम पीटर लेको (हंगरी)
अर्जुन ने सफेद मोहरों से खेल की तेज शुरुआत की और दबाव बनाया। हालांकि, लेको ने शानदार बचाव किया और 36 चालों में मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।Who will advance to Round 5?
◽️ Arjun Erigaisi ?? ◾️ Peter Leko ??#FIDEWorldCup #Goa pic.twitter.com/CQcmHNCwjn — International Chess Federation (@FIDE_chess) November 12, 2025
आर. प्रज्ञानानंदा बनाम डेनियल डूबोव (रूस)
प्रज्ञानानंदा ने रणनीतिक खेल दिखाया, पर किसी को बढ़त नहीं मिली। मुकाबला 30 चालों में ड्रॉ हुआ।
पी. हरिकृष्णा बनाम निल्स ग्रैंडेलियस (स्वीडन)
हरिकृष्णा शुरुआत में दबाव में थे, लेकिन बिशप और प्यादे के एंडगेम में शानदार रक्षात्मक खेल दिखाते हुए 38 चालों में ड्रॉ निकालने में सफल रहे।
प्रणव और कार्तिक का सफर यहीं थमा..
जूनियर वर्ल्ड चैंपियन वी. प्रणव को उज्बेकिस्तान के नोडिर्बेक याकूबोएव ने 38 चालों में मात दी। उन्हें 1.5-0.5 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।वहीं, वी. कार्तिक को वियतनाम के ले क्वांग लिम ने इसी अंतर से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।Five players have already booked their place in Round 5, while the rest will battle it out in tomorrow’s tiebreaks. ⏳
? Goa, India ?? ? October 31 – November 26 ? Michał Walusza, Eteri Kublashvili / FIDE#FIDEWorldCup #Goa pic.twitter.com/p0DIapNxDA — International Chess Federation (@FIDE_chess) November 12, 2025