bhind-bus-accident-child-death-driver-flees

Bhind Bus Accident: भिंड में बस-ऑटो टक्कर, बच्ची की मौत, मां समेत 6 घायल!

By : Hema Gupta
Bhind Bus Accident: भिंड में बस-ऑटो टक्कर, बच्ची की मौत, मां समेत 6 घायल!

Bhind Bus Accident: भिंड के अटेर थाना क्षेत्र के पास 16 अप्रैल गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। इससे एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई वहीं बच्ची की मां समेत 6 लोग घायल है।

हादसे में मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश के बयाना जेतपुरा निवासी अरविंद कनेरे अपने परिवार के साथ पोरसा से निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। उन्होंने ऑटो सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में डेढ़ साल की मासूम मानसी की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों की स्थिति

इस दुर्घटना में मानसी की मां बबली (22), बसंती (55), गुड्डी देवी (50) समेत कुल 6 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मुन्नी देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं, जिनका अटेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

बस चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

टक्कर के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची।

  Also Read - Husband Killed By Wife: मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद मां ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या!

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026