bcci-central-contracts-list-2026-release

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में BCCI ने किया बड़ा बदलाव, रोहित और विराट को टॉप ग्रेड से हटाया!

By : Hema Gupta
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में BCCI ने किया बड़ा बदलाव, रोहित और विराट को टॉप ग्रेड से हटाया!

BCCI Central Contracts List 2026: BCCI ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की नई लिस्ट जारी की है, इस बार इस लिस्ट में बड़ा फेर बदल किया गया है। कॉन्ट्रैक्ट से A+ ग्रेड को पूरी तरह से हटा दिया गया है, जिससे टॉप ग्रेड अब सिर्फ A ग्रेड ही रह गया है। A+ ग्रेड हटाने के बाद भारतीय टीम के दिग्गज प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा को B ग्रेड में रख दिया गया है। वहीं A ग्रेड में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा को टॉप ग्रेड A में रखा गया है।

ग्रेड A+ पूरी तरह से खत्म

BCCI ने इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए A+ ग्रेड को हटा दिया गया है। पिछले साल तक 'ग्रेड A+' सबसे ऊंची कैटेगरी मानी जाती थी, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम शामिल थे। लेकिन इसे हटाने के बाद अब सबसे टॉप ग्रेड A है, जिसमें 2025-26 सीजन में सिर्फ 3 खिलाड़ियों को ही जगह मिली है। वो तीन प्लेयर शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड B में डाल दिया गया है।

इन प्लेयर्स को हुआ नुकासान

A+ ग्रेड हटने के बाद 6 प्लेयर्स को B ग्रेड में डाल दिया गया है, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज के नाम शामिल है। इससे इन प्लेयर्स की कमाई पर असर पड़ सकता है।

बता दें कि, BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए बनाई गई ग्रेड में 2-2 करोड़ का अंतर है।

ग्रेड A में शामिल हुए सिर्फ 3 प्लेयर

इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर शुभमन गिल टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं और बतौर कप्तान उनका प्रदर्शन उन्हें इस ग्रेड तक ले गया है और जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे भरोसेमंद और सीनियर तेज गेंदबाज है, वहीं रवींद्र जडेजा टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन टेस्ट और वनडे में उनकी अहम भूमिका रही है। शायद इस वजह से उन्हें टॉप ग्रेड में रखा गया।

[caption id="attachment_133546" align="alignnone" width="1531"]men cricketer men cricketer[/caption]

5 खिलाड़ी लिस्ट से बाहर

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में कुछ प्लेयर्स को शामिल ही नही किया गया। इसमें ईशान किशन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, रजत पाटीदार और मुकेश कुमार के नाम शामिल है। वहीं ईशान किशन इन दिनों T20 वर्ल्ड कप के मैच का हिस्सा हैं। फिर भी उन्हें लिस्ट में जगह नहीं मिली।

कहा जा रहा है, ये फैसले प्लेयर्स के फॉर्म , उपलब्धता और टीम में रोल को देखते लिया गया है।

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल प्लेयर्स की लिस्ट

Grade-A: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजाय

Grade-B: विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर.

Grade-C: तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, ध्रुव जुरैल, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़.

महिला क्रिकेटर्स में किस ग्रेड में कौन-सा प्लेयर

Grade-A: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा.

Grade-B: रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, स्नेह राणा.

Grade-C: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, हरलीन देओल, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल, यास्तिका भाटिया, काशवी गौतम, उमा छेत्री

[caption id="attachment_133547" align="alignnone" width="1536"]women cricketer women cricketer[/caption]

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026