aus-vs-oma-t20-wc-2026-match-today

AUS Vs OMA T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच आखिरी लीग स्टेज मुकाबला आज!

By : Hema Gupta
AUS Vs OMA T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच आखिरी लीग स्टेज मुकाबला आज!

AUS Vs OMA T20 WC 2026: T20 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला होगा। यह 40वां मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में 20 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले 6.30 बजे टॉस किया जाएगा।

AUS Vs OMA T20 WC 2026: दोनों टीमों का इस लीग में हाल

ओमान और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने इस लीग में अब तक 3-3 मैच खेले। अगर ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वह 3 में से महज 1 मैच में ही जीत दर्ज कर सकी। 2 में हार का सामना करना पड़ा, इसकी वजह से टीम सुपर-8 में क्वालीफाई नहीं कर सकी।

वहीं ओमान की बात करें तो उसकी हालत पूरी लीग में बेहद खराब रही। टीम को तीनों ही मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, कूपर कॉनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।

ओमान

आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफियान महमूद, शाह फैजल, शकील अहमद।

  Also Read-  PCB Warns Shadab Khan: शादाब खान ने दिग्गज प्लेयर्स की की आलोचना, अब मुश्किलों में फंसे!

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026