भोपाल-इंदौर समेत कई स्टेशनों से गुजरेगी
Train On Holi: होली पर यात्रियों की सुविधा और को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने मध्य प्रदेश के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। ये ट्रेनें राज्य के प्रमुख शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, सतना और अन्य क्षेत्रों को जोड़ती हैं।रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन देश भर के यात्रियों के लिए चलाई हैं। जिसमें 20 ट्रेनें मध्य प्रदेश के अनेक स्टेशनों से गुजरेंगी। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों के बारे में जानकारी के लिए एनटीईएस एप के अलावा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर सकते हैं। यह ट्रेन भोपाल मंडल के शाजापुर, पचोर रोड, ब्यावरा राजगढ़, रूठियाई, गुना, बदरवास और शिवपुरी स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 09117 उधना-सुबेदारगंज होली विशेष ट्रेन 14 मार्च से 27 जून 2025 तक 17 ट्रिप में चलेगी। 09118 सुबेदारगंज-उधना होली विशेष ट्रेन 28 जून 2025 तक 17 ट्रिप में चलेगी। काचीगुड़ा–मदार जंक्शन–काचीगुड़ा होली स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 07701/07702) यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति स्टेशन से होकर गुजरेगी। 07701 काचीगुड़ा-मदार जंक्शन स्पेशल ट्रेन 11 और 16 मार्च 2025 को चलेगी। 07702 मदार जंक्शन-काचीगुड़ा स्पेशल ट्रेन 13 और 18 मार्च 2025 को चलेगी। वलसाड–दानापुर–वलसाड होली विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 09025/09026)Read More:- Holi Skin Care Tips: जानिएं होली पर रंगों से स्किन की सुरक्षा कैसे करें?
यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी जंक्शन से होकर गुजरेगी।
[caption id="attachment_67597" align="alignnone" width="300"]
होली स्पेशल ट्रेन भोपाल[/caption]
09025 वलसाड-दानापुर होली विशेष ट्रेन 30 जून 2025 तक 18 ट्रिप में चलेगी।
09026 दानापुर-वलसाड होली विशेष ट्रेन 1 जुलाई 2025 तक 18 ट्रिप में चलेगी।
चर्लपल्ली–दानापुर–चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 07709/07710)
यह ट्रेन इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल (जबलपुर), कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
07709 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन 9 और 19 मार्च 2025 को चलेगी।
07710 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 11 और 21 मार्च 2025 को चलेगी।
रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति होली विशेष ट्रेन
यह ट्रेन नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
01661 रानी कमलापति-दानापुर होली विशेष ट्रेन 12 और 15 मार्च 2025 को चलेगी।
01662 दानापुर-रानी कमलापति होली विशेष ट्रेन 13 और 16 मार्च 2025 को चलेगी।
पुणे-दानापुर-पुणे होली विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 01481/01482)