विवादित SCO समिट फोटो

पाकिस्तान ने SCO समिट की तस्वीर से PM मोदी को हटाया, ईरानी राष्ट्रपति को भी किया गायब

पाकिस्तान PMO ने SCO समिट की ग्रुप फोटो से भारतीय PM मोदी सहित कई नेताओं को हटाया, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ।

By : शिवम् पांडेय
पाकिस्तान ने SCO समिट की तस्वीर से PM मोदी को हटाया, ईरानी राष्ट्रपति को भी किया गायब

विवादित SCO समिट फोटो

SCO समिट के दौरान ली गई एक ग्रुप फोटो को लेकर पाकिस्तान में विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के आधिकारिक X अकाउंट से शेयर की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं, फोटो में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत छह अन्य नेताओं को भी हटा दिया गया है। यह तस्वीर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO समिट के दौरान ली गई थी। मूल तस्वीर में सदस्य देशों के 12 नेता एक साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल थे। हालांकि, पाकिस्तान PMO की ओर से पोस्ट की गई तस्वीर में सिर्फ छह नेता दिखाई दे रहे हैं।

4 घंटे बाद शहबाज ने शेयर की दूसरी तस्वीर

मामला सामने आने के करीब चार घंटे बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने X अकाउंट से SCO समिट की एक दूसरी तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। इस बीच भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी SCO समिट की ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। भारतीय PMO की ओर से जारी तस्वीर में शहबाज शरीफ समेत सभी नेता दिखाई दे रहे हैं।
पाकिस्तान PMO की पोस्ट में फोटो को एडिट किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। खास तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और ईरानी राष्ट्रपति को तस्वीर से हटाए जाने पर चर्चा तेज हो गई है।

शहबाज ने SCO में उठाया सिंधु जल संधि का मुद्दा

SCO समिट के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने संबोधन में सिंधु जल संधि का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पानी को राजनीतिक दबाव बनाने या हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। शहबाज ने साझा जल संसाधनों से जुड़े समझौतों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समझौतों को अपनी सुविधा के मुताबिक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनका यह बयान भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है।

अचानक हुई मोदी-जिनपिंग की मुलाकात

SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भी अचानक मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। दोनों के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक पहले से तय नहीं थी। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी दोनों नेताओं के साथ दिखाई दिए। तीनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों से एकजुट होकर कार्रवाई करने की अपील की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दोहरा रवैया नहीं अपनाया जा सकता।

आतंकवाद के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की बात 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि केवल आतंकियों को पकड़ना या उन्हें खत्म करना पर्याप्त नहीं है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई जरूरी है। इसमें आतंकियों की फंडिंग, भर्ती और उन्हें सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने वाले तंत्र को खत्म करना शामिल है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को लेकर सभी देशों का रुख एक जैसा होना चाहिए। किसी देश या संगठन के लिए आतंकवाद गलत और दूसरे के लिए सही नहीं हो सकता।

बातचीत से निकले समाधान

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि युद्ध का असर केवल संबंधित देशों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका प्रभाव दुनिया के दूसरे हिस्सों तक पहुंचता है। उन्होंने देशों के बीच विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए निकालने पर जोर दिया। मोदी ने कहा कि संघर्षों का समाधान संवाद के माध्यम से तलाशना चाहिए।

SCO को विचारों को जोड़ने वाला मंच

प्रधानमंत्री मोदी ने SCO को केवल राजनीतिक और रणनीतिक सहयोग का मंच नहीं बताया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह अलग-अलग देशों की सभ्यताओं, संस्कृतियों और विचारों को एक-दूसरे से जोड़ने का अवसर भी है। SCO समिट में आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी दौरान पाकिस्तान PMO की ओर से जारी ग्रुप फोटो को लेकर विवाद ने भी ध्यान खींचा।

संबंधित सामग्री

PM मोदी की फिर अपील- जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें,  7.8% GDP ग्रोथ पर देशवासियों को बधाई

PM मोदी की फिर अपील- जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें, 7.8% GDP ग्रोथ पर देशवासियों को बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 7.8% GDP वृद्धि को देश की सामूहिक ताकत का परिणाम बताया और स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, सीएम डॉ. यादव बोले- हमारे के लिए गर्व का विषय

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, सीएम डॉ. यादव बोले- हमारे के लिए गर्व का विषय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान ‘ओलि दराजली दोस्तलिक’ से सम्मानित होने पर बधाई दी।

CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में 'मन की बात' कार्यक्रम सुना, जिसमें पीएम मोदी ने देश के विकास और नवाचारों की चर्चा की।

पंचकूला में हरियाणा CM सैनी ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ देखा सीधा प्रसारण

पंचकूला में हरियाणा CM सैनी ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ देखा सीधा प्रसारण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में 'मन की बात' के 137वें संस्करण का प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना।

मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, यूरेनियम सप्लाई पर भी अहम समझौता

मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, यूरेनियम सप्लाई पर भी अहम समझौता

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ सम्मान से नवाजा, जिसका अर्थ है ‘उच्च स्तरीय मित्रता’।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 1 Sep 2026

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 1 September 2026