US Open 2026: अल्काराज की जीत

US Open में अल्काराज का जलवा बरकरार, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; अब शेल्टन से होगी टक्कर

कार्लोस अल्काराज ने US Open 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में टॉमी पॉल को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शेल्टन ने सिटसिपास को हराया।

By : रोहन उमक
US Open में अल्काराज का जलवा बरकरार, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; अब शेल्टन से होगी टक्कर

US Open में अल्काराज का जलवा बरकरार, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; अब शेल्टन से होगी टक्कर

न्यूयॉर्क में खेले जा रहे US Open 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने एक और शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अल्काराज ने मेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के टॉमी पॉल को सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 6-4 से मात दी। इस जीत के साथ ग्रैंड स्लैम में उनकी लगातार 18 मैचों की जीत का सिलसिला बरकरार रहा।

टूर्नामेंट में अल्काराज अब तक सिर्फ एक सेट गंवा चुके हैं। करीब चार महीने तक दाहिनी कलाई की चोट के कारण कोर्ट से दूर रहने के बाद वापसी करने वाले स्पेनिश स्टार ने US Open में अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की है।

कार्लोस अल्काराज

क्वार्टर फाइनल में शेल्टन से सामना

अंतिम-8 में अल्काराज की भिड़ंत अमेरिका के 8वीं सीड बेन शेल्टन से होगी। शेल्टन ने प्री-क्वार्टर फाइनल में स्टेफानोस सिटसिपास को 6-2, 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

अल्काराज और शेल्टन की भिड़ंत से मुकाबले में खास रोमांच देखने को मिलेगा। एक ओर मौजूदा चैंपियन अपनी खिताबी दौड़ जारी रखना चाहेंगे, तो दूसरी ओर शेल्टन घरेलू दर्शकों के सामने बड़ा उलटफेर करने के इरादे से उतरेंगे।

सबालेंका भी अंतिम-8 में

विमेंस सिंगल्स में आर्यना सबालेंका ने अमेरिका की टेलर टाउनसेंड को 6-4, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ने पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में वह एक समय 1-3 से पीछे थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार पांच गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आर्यना सबालेंका

इस जीत के साथ सबालेंका लगातार छठी बार US Open के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। अब उनका सामना छठी सीड और मौजूदा विंबलडन चैंपियन लिंडा नोस्कोवा से होगा। नोस्कोवा ने मार्ता कोस्ट्युक को 7-5, 5-7, 6-4 से हराया।

तीन अमेरिकी खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में

इस बार US Open के मेंस सिंगल्स के अंतिम-16 में पांच अमेरिकी खिलाड़ी पहुंचे थे। इनमें टॉमी पॉल, बेन शेल्टन, लर्नर टिएन, फ्रांसिस टियाफो और एलेक्स माइकलसन शामिल थे। 1995 के बाद यह किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम-16 में पहुंचने वाले अमेरिकी पुरुष खिलाड़ियों की सबसे बड़ी संख्या थी।

इनमें से शेल्टन, टियाफो और माइकलसन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। टियाफो ने पूर्व चैंपियन डेनियल मेदवेदेव को 7-6, 6-4, 7-6 से हराया, जबकि माइकलसन ने टॉमस मार्टिन एचेवेरी को 7-6, 6-4, 6-4 से मात दी।

अब टियाफो और माइकलसन क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे। ऐसे में सेमीफाइनल में एक अमेरिकी खिलाड़ी का पहुंचना तय है।

पेगुला-नवारो के बीच ऑल-अमेरिकन क्वार्टर फाइनल

जेसिका पेगुला

विमेंस सिंगल्स में भी दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। जेसिका पेगुला ने सोराना क्रिस्टिया को 6-3, 6-4 से हराया, जबकि एमा नवारो ने अन्ना कलिन्सकाया को सीधे सेटों में मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई। अब दोनों अमेरिकी खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी।

संबंधित सामग्री

अल्काराज-मेदवेदेव ने चौथे राउंड में बनाई जगह, सबालेंका के मैच में अजीब वजह से रुका खेल

अल्काराज-मेदवेदेव ने चौथे राउंड में बनाई जगह, सबालेंका के मैच में अजीब वजह से रुका खेल

US Open 2026 में कार्लोस अल्काराज, डेनियल मेदवेदेव, और एम्मा नवारो ने मेंस और विमेंस सिंगल्स में जीत दर्ज की।

Sabalenka का US Open में दबदबा बरकरार, लगातार 16वीं जीत; सिर्फ 53 मिनट में पहुंचीं तीसरे दौर में

Sabalenka का US Open में दबदबा बरकरार, लगातार 16वीं जीत; सिर्फ 53 मिनट में पहुंचीं तीसरे दौर में

US Open 2026 में आर्यना सबालेंका ने पोलिना यात्चेंको को 6-1, 6-1 से हराया। यह उनकी लगातार 16वीं जीत है और वह तीसरे दौर में पहुंच गईं।

US Open से बाहर हुए नोवाक जोकोविच, पहले राउंड में वर्ल्ड नंबर-49 से मिली हार

US Open से बाहर हुए नोवाक जोकोविच, पहले राउंड में वर्ल्ड नंबर-49 से मिली हार

सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच US Open के पहले दौर में अर्जेंटीना के मारियानो नवोने से हार गए, जो उनकी दो दशक में पहली प्रमुख हार है।

US Open Mixed Doubles में बड़ा उलटफेर, जोकोविच-सबालेंका पहले राउंड में बाहर

US Open Mixed Doubles में बड़ा उलटफेर, जोकोविच-सबालेंका पहले राउंड में बाहर

यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स में जोकोविच-सबालेंका और सेरेना-अल्काराज जैसी जोड़ियां पहले राउंड और क्वार्टर फाइनल में हार गईं।

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने मैक्सिको में कानकुन कंट्री टेनिस ओपन का डबल्स खिताब जीता।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026