US-Iran Conflict: Hormuz Crisis Deepens

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

अमेरिका ने ईरान पर फिर कार्रवाई की। ट्रम्प ने नए हमलों की चेतावनी दी, जबकि होर्मुज स्ट्रेट में 1500 जहाज फंसने से वैश्विक तेल सप्लाई और तनाव बढ़ गया।

By : नरेंद्र सिंह
सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

AI इमेज

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने सीजफायर जैसे माहौल के बीच उसके तेल टैंकरों को निशाना बनाया। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुले तौर पर चेतावनी दी कि अगर तेहरान ने समझौता नहीं किया तो अमेरिका आगे भी हमले करेगा। संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी IMO के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट संकट के कारण करीब 1500 जहाज खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चिंता बढ़ गई है।

ओमान की खाड़ी में ईरानी टैंकर पर हमले का दावा

ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस TV के अनुसार, खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सेना ने जास्क के पास ईरानी समुद्री इलाके से गुजर रहे एक तेल टैंकर को निशाना बनाया।बताया गया कि यह टैंकर होर्मुज स्ट्रेट की ओर बढ़ रहा था। ईरान ने इसे “सीजफायर उल्लंघन” बताते हुए कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है। हालांकि अमेरिका की ओर से इस दावे पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ट्रम्प बोले- डील नहीं हुई तो फिर हमला 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए थे, लेकिन अमेरिकी सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया।ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई में ईरान की कई छोटी नौकाओं को तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।ट्रम्प के बयान ने यह संकेत भी दिया कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बैकचैनल बातचीत जारी है, लेकिन हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

होर्मुज स्ट्रेट संकट से दुनिया की सप्लाई चेन प्रभावित

संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी IMO के महासचिव आर्सेनियो डोमिंगेज ने कहा कि होर्मुज संकट के चलते करीब 1500 जहाज फंस गए हैं। इन जहाजों पर लगभग 20 हजार नाविक मौजूद हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह संकट लंबा खिंचता है तो इसका असर कच्चे तेल, गैस और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। कई देशों में खाद्य और ऊर्जा संकट भी गहरा सकता है।होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। यहां तनाव बढ़ने का असर सीधे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

 

संबंधित सामग्री

सीजफायर के बीच अमेरिका का अटैक, होर्मुज के पास ईरान पर बरसे मिसाइल 

सीजफायर के बीच अमेरिका का अटैक, होर्मुज के पास ईरान पर बरसे मिसाइल 

सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान की मिसाइल साइट और बारूदी सुरंग बिछा रही बोट्स पर हमला किया। तनाव के बावजूद बातचीत जारी है।

ईरान जंग पर ट्रम्प-नेतन्याहू आमने-सामने, अमेरिका चाहता है डील; इजराइल बोला- हमला रोकना बड़ी गलती

ईरान जंग पर ट्रम्प-नेतन्याहू आमने-सामने, अमेरिका चाहता है डील; इजराइल बोला- हमला रोकना बड़ी गलती

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। अमेरिका डील चाहता है, जबकि इजराइल हमले जारी रखने के पक्ष में है।

ट्रम्प ने आखिरी वक्त पर टाला ईरान पर हमला, सऊदी-कतर की अपील मानी, बोले- समझौता नहीं तो बड़ा एक्शन तय

ट्रम्प ने आखिरी वक्त पर टाला ईरान पर हमला, सऊदी-कतर की अपील मानी, बोले- समझौता नहीं तो बड़ा एक्शन तय

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर प्रस्तावित हमला फिलहाल टाल दिया। सऊदी, कतर और UAE के अनुरोध के बाद फैसला लिया गया। समझौता नहीं हुआ तो बड़े हमले की चेतावनी दी।

ट्रम्प ने ईरान का प्लान ठुकराया, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा जंग का खतरा

ट्रम्प ने ईरान का प्लान ठुकराया, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा जंग का खतरा

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान का नया शांति प्रस्ताव ठुकरा दिया। अमेरिका ने 440 किलो एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी, जबकि होर्मुज संकट से तेल बाजार में हलचल बढ़ गई।

ट्रम्प के प्रस्ताव पर चुप ईरान, बोला- मिसाइलें तैयार; अमेरिका में बढ़ी टेंशन

ट्रम्प के प्रस्ताव पर चुप ईरान, बोला- मिसाइलें तैयार; अमेरिका में बढ़ी टेंशन

ईरान ने अमेरिकी ठिकानों और जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी। होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव बढ़ा, ट्रम्प के 14-पॉइंट प्रस्ताव पर तेहरान ने क्या कहा?

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026