Trump Rejects Iran Peace Proposal

ट्रम्प ने ईरान का प्लान ठुकराया, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा जंग का खतरा

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान का नया शांति प्रस्ताव ठुकरा दिया। अमेरिका ने 440 किलो एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी, जबकि होर्मुज संकट से तेल बाजार में हलचल बढ़ गई।

By : नरेंद्र सिंह
ट्रम्प ने ईरान का प्लान ठुकराया, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा जंग का खतरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साफ कहा कि ईरान की ओर से भेजा गया जवाब “स्वीकार्य नहीं” है। इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत फिर तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच गई है।

अमेरिका ने ईरान के सामने क्या शर्त रखी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने इस सप्ताह ईरान को 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा था। इसमें सबसे बड़ी शर्त यह थी कि ईरान अगले 12 वर्षों तक यूरेनियम संवर्धन नहीं करेगा।इसके अलावा ईरान को अपने पास मौजूद करीब 60% तक समृद्ध 440 किलो एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंपना होगा। बदले में अमेरिका आर्थिक प्रतिबंधों में राहत, फ्रीज की गई अरबों डॉलर की संपत्तियों को रिलीज करने और ईरानी बंदरगाहों पर लगी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने को तैयार था।लेकिन ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर पूरी तरह समझौता करने के मूड में नहीं दिख रहा। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि उनका जवाब “सकारात्मक और व्यावहारिक” था और अब फैसला अमेरिका को करना है।

तेल बाजार में हलचल, ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर के पार

अमेरिका द्वारा प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में बड़ा असर देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड की कीमत 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई।विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार की सबसे बड़ी चिंता होर्मुज स्ट्रेट को लेकर है। दुनिया के बड़े हिस्से का तेल इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है। अगर यहां सैन्य तनाव बढ़ता है, तो वैश्विक सप्लाई चेन पर सीधा असर पड़ सकता है।अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी लगभग 3% उछलकर 98 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया। इसका असर भारत समेत कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई पर भी पड़ सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर क्यों बढ़ रही चिंता?

ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका, फ्रांस या ब्रिटेन ने होर्मुज स्ट्रेट में सैन्य दखल बढ़ाया तो उसका “कड़ा जवाब” दिया जाएगा।अमेरिकी दावों के मुताबिक, क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण कई जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया है। कतर, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों के जहाजों पर हमले और रुकावट की खबरें भी सामने आई हैं।होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। यहां किसी भी प्रकार की रुकावट का असर सीधे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

अमेरिका के भीतर भी राजनीतिक विवाद

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका के भीतर भी राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। डेमोक्रेटिक सीनेटर मार्क केली ने दावा किया कि ईरान संघर्ष के कारण अमेरिका का हथियार भंडार तेजी से कम हो रहा है।हालांकि अमेरिकी रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने इन दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की सैन्य क्षमता मजबूत है और गलत जानकारी फैलाई जा रही है।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तनाव लंबा खिंचता है तो इसका असर केवल मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक बाजार, तेल सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर भी पड़ेगा।

 

संबंधित सामग्री

ईरान जंग पर ट्रम्प-नेतन्याहू आमने-सामने, अमेरिका चाहता है डील; इजराइल बोला- हमला रोकना बड़ी गलती

ईरान जंग पर ट्रम्प-नेतन्याहू आमने-सामने, अमेरिका चाहता है डील; इजराइल बोला- हमला रोकना बड़ी गलती

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। अमेरिका डील चाहता है, जबकि इजराइल हमले जारी रखने के पक्ष में है।

ट्रम्प ने आखिरी वक्त पर टाला ईरान पर हमला, सऊदी-कतर की अपील मानी, बोले- समझौता नहीं तो बड़ा एक्शन तय

ट्रम्प ने आखिरी वक्त पर टाला ईरान पर हमला, सऊदी-कतर की अपील मानी, बोले- समझौता नहीं तो बड़ा एक्शन तय

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर प्रस्तावित हमला फिलहाल टाल दिया। सऊदी, कतर और UAE के अनुरोध के बाद फैसला लिया गया। समझौता नहीं हुआ तो बड़े हमले की चेतावनी दी।

ट्रम्प के प्रस्ताव पर चुप ईरान, बोला- मिसाइलें तैयार; अमेरिका में बढ़ी टेंशन

ट्रम्प के प्रस्ताव पर चुप ईरान, बोला- मिसाइलें तैयार; अमेरिका में बढ़ी टेंशन

ईरान ने अमेरिकी ठिकानों और जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी। होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव बढ़ा, ट्रम्प के 14-पॉइंट प्रस्ताव पर तेहरान ने क्या कहा?

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

अमेरिका ने ईरान पर फिर कार्रवाई की। ट्रम्प ने नए हमलों की चेतावनी दी, जबकि होर्मुज स्ट्रेट में 1500 जहाज फंसने से वैश्विक तेल सप्लाई और तनाव बढ़ गया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026