नई गाइडलाइंस जारी

रेप मामलों की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइंस, 'लज्जा भंग' और 'बेबस महिला' जैसे शब्दों से बचने की सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने यौन अपराधों की सुनवाई के लिए नई गाइडलाइंस जारी की, जिसमें जजों को रूढ़िवादी शब्दों और पीड़िता को दोषी ठहराने की भाषा से बचने की सलाह दी गई है।

By : नरेंद्र सिंह
रेप मामलों की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइंस, 'लज्जा भंग' और 'बेबस महिला' जैसे शब्दों से बचने की सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने यौन अपराधों की सुनवाई को अधिक संवेदनशील और पीड़ित-केंद्रित बनाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। शीर्ष अदालत ने कहा है कि रेप और यौन हिंसा से जुड़े मामलों में फैसले लिखते समय जजों को 'लज्जा भंग', 'बेबस महिला', 'पवित्रता खो दी' जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसके बजाय 'पीड़ित (Victim)', 'सर्वाइवर (Survivor)', 'शिकायतकर्ता (Complainant)', 'शारीरिक स्वायत्तता (Bodily Autonomy)' और 'यौन हमला (Sexual Assault)' जैसे तटस्थ और सम्मानजनक शब्दों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

पूर्व जस्टिस अनिरुद्ध बोस की अध्यक्षता वाली समिति ने तैयार की रिपोर्ट

यह सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट में की गई है। 'Judgments and Gender: Sensitivity and Compassion in Writing Judgments' शीर्षक वाली यह रिपोर्ट देशभर की ट्रायल कोर्ट के 125 फैसलों के अध्ययन के बाद तैयार की गई है।रिपोर्ट का उद्देश्य न्यायिक भाषा को अधिक संवेदनशील बनाना और यौन अपराधों के मामलों में पीड़ितों के सम्मान और गरिमा की रक्षा सुनिश्चित करना है।

किन शब्दों के इस्तेमाल से बचने को कहा गया?

रिपोर्ट में कहा गया है कि अदालतों को निम्नलिखित शब्दों और वाक्यांशों से बचना चाहिए-

  • लज्जा भंग
  • बेबस महिला
  • पवित्रता खो दी
  • बेचारी नाबालिग लड़की
  • हवस से प्रेरित
  • नाजायज हवस पूरी करना
  • बचपन बर्बाद करना
  • जिंदगी तबाह करना
  • आत्मा का विनाश

समिति का कहना है कि ऐसे शब्द पितृसत्तात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और न्यायिक निष्पक्षता को प्रभावित कर सकते हैं।

इन शब्दों के इस्तेमाल की सलाह

समिति ने अदालतों को अधिक तटस्थ और कानूनी रूप से सटीक शब्द अपनाने की सलाह दी है, जैसे

  • पीड़ित (Victim)
  • सर्वाइवर (Survivor)
  • शिकायतकर्ता (Complainant)
  • शारीरिक स्वायत्तता
  • यौन हमला
  • यौन हिंसा
  • संवैधानिक अधिकार
  • सहमति (Consent)
  • गरिमा (Dignity

पीड़ित के व्यवहार पर नहीं, आरोपी के कृत्य पर हो फोकस

रिपोर्ट में कहा गया है कि अदालतों को यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि, शिकायत दर्ज कराने में देरी का मतलब झूठा आरोप है।, शरीर पर चोट नहीं होने का अर्थ सहमति है। विरोध न करना सहमति माना जा सकता है। समिति ने स्पष्ट किया कि यौन हिंसा के बाद हर पीड़ित की प्रतिक्रिया अलग हो सकती है और न्यायालयों को पूर्वाग्रहों के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।

संबंधित सामग्री

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

‘जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, पूर्व जज होंगे अध्यक्ष

‘जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, पूर्व जज होंगे अध्यक्ष

सुप्रीम कोर्ट ने CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

शादी में हलवाई बुलाने से पहले जान लें नया नियम, नहीं तो हो सकती है कानूनी कार्रवाई

शादी में हलवाई बुलाने से पहले जान लें नया नियम, नहीं तो हो सकती है कानूनी कार्रवाई

डीडवाना-कुचामन जिले में खाद्य सुरक्षा गाइडलाइन लागू करते हुए बड़े आयोजनों में खाना परोसने वालों के लिए FSSAI लाइसेंस अनिवार्य किया गया है।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम पर कस सकता है सुप्रीम कोर्ट शिकंजा, SC ने जारी किया नोटिस

पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम पर कस सकता है सुप्रीम कोर्ट शिकंजा, SC ने जारी किया नोटिस

रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में हाईकोर्ट द्वारा गुरमीत राम रहीम को बरी करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती दी है, नोटिस जारी किया गया है और आठ हफ्ते में जवाब मांगा गया है.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026