sunita-williams-space-craft-will-return-to-earth-today

Sunita Williams : सुनीता विलियम्स स्पेस में फंसी, स्टारलाइनर खाली लौटा

By : Shital Sharma
Sunita Williams : सुनीता विलियम्स स्पेस में फंसी, स्टारलाइनर खाली लौटा

3 महीने बाद न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में एक सफल लैंडिंग

 Sunita Williams : अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर को अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने वाला अंतरिक्ष यान तीन महीने बाद पृथ्वी पर सुरक्षित उतर गया है। यह 3 बड़े पैराशूट और एयरबैग की मदद से सुरक्षित उतरा।

यह भारतीय समयानुसार तड़के 3:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग हुआ। यह अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड स्पेस हार्बर  पर सुबह 9:32 बजे उतरा।

Sunita Williams in space does gymnastics video

नासा की वेबसाइट के मुताबिक, स्टारलाइनर ने सुबह 9:15 बजे पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया। एंट्री के बाद इसकी रफ्तार करीब 2,735 किमी प्रति घंटा रही। लैंडिंग से ठीक 3 मिनट पहले स्पेसक्राफ्ट के 3 पैराशूट खोले गए।

नासा-बोइंग की टीम स्पेसक्राफ्ट की जांच करेगी

बोइंग कंपनी ने नासा के साथ मिलकर इस स्पेस व्हीकल को बनाया है। 5 जून को सुनीता और बुच को आईएसएस भेजा गया था। यह सिर्फ 8 दिन का मिशन था। लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण उनकी वापसी टालनी पड़ी। अब अंतरिक्ष यान चालक दल के बिना पृथ्वी पर लौट रहा है।

स्टारलाइनर की लैंडिंग के बाद, नासा और बोइंग की टीमें इसे असेंबली यूनिट में वापस ले जाएंगी। वहां इसकी जांच कराई जाएगी। यह ज्ञात होगा कि स्टारलाइन की प्रणोदन प्रणाली में दोष क्यों था। हीलियम रिसाव के कारणों का पता चल पाएगा। 

5 जून, 2024 को सुनीता स्टारलाइनर नामक अंतरिक्ष यान में सवार होकर अंतरिक्ष मिशन पर गई थीं। यह अमेरिकी विमान कंपनी बोइंग और नासा का संयुक्त 'क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन' है। सुनीता अंतरिक्ष यान की पायलट थीं। बुश विल्मोर, जो उनके साथ थे, मिशन के कमांडर थे। ये दोनों आठ दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रुकने के बाद पृथ्वी पर वापस लौटने वाले थे, लेकिन अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी और हीलियम गैस के रिसाव के कारण सुनीता वहीं फंस गई हैं।

Sunita Williams

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026