shooting-in-america-school-4-dead-9-injured

Shooting in america  School : अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 4 की मौत, 9 से ज्यादा घायल

By : Shital Sharma
Shooting in america  School : अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 4 की मौत, 9 से ज्यादा घायल

मरने वालों में 2 टीचर, 14 साल का हमलावर गिरफ्तार किया गया

Shooting in america  School : जॉर्जिया के अपालाची हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। हमले में 4 लोगों की मौत हो गई थी।  9 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे हुई।

पुलिस ने हत्या के सिलसिले में 14 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार किया है। यह घटना राजधानी अटलांटा से 70 किलोमीटर दूर विंडर शहर के एक स्कूल में हुई।

Shooting in america School 4 dead 9 injured

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर ने सरेंडर कर जमीन पर ही सो लिया। सीएनएन के अनुसार, इस घटना में मारे गए लोगों में दो शिक्षक और दो छात्र शामिल हैं। घटना से जुड़ी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

पिछले साल गोलीबारी की धमकी दी थी

हमलावर ने पिछले साल गोलीबारी की धमकी दी थी, हमलावर की पहचान कोल्ट ग्रे के रूप में हुई है। अब उस पर एक वयस्क की तरह मुकदमा चलाया जाएगा। पुलिस को पहले भी हमलावर की गतिविधियों पर शक हुआ था। पिछले साल मई में एफबीआई ने कोल्ट के परिवार से पूछताछ की थी।

इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर गोली चलाने की धमकी दी। हालांकि, उस समय उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। कोल्ट के पिता ने तब तर्क दिया कि उसके पास एक शिकार बंदूक थी जिसे वह हमेशा निगरानी में रखता था।

2024 में अब तक 30 बार गोलीबारी हो चुकी हैं। इनमें से 131 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Shooting in america  School

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026