सिंधिया शिवराज डांस[/caption]
जमकर झूमे शिवराज और सिंधिया
Shivraj Singh Chouhan Son Wedding:- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की जोधपुर में शादी हुई। बेटे कार्तिकेय की बारात शिवराज सिंह चौहान जमकर नाचे और उनका साथ दिया केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने.ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ढोल नगाड़ों पर शिवराज सिंह के साथ डांस किया. ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी शामिल हुई..वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंची ये हस्तियां
[caption id="attachment_66802" align="alignnone" width="300"]
शिवराज डांस[/caption]
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय और शूज निर्माता कंपनी लिबर्टी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत को आशीर्वाद देने के लिए कई हस्तियां शादी में पहुंची थी. इस शादी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री डॉ . प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई अन्य नेता सामिल हुए.
एक दूजे के हुए कार्तिकेय और अमानत
[caption id="attachment_66803" align="alignnone" width="245"]
Kartikeya Amanat[/caption]
कार्तिकेय चौहान और अमानत बंसल की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस के गोधूलि बेला में हुई. नव दंपति को आशीर्वाद देने परिवार सहित राजनीति के कई दिग्गज हस्तियां पहुंची. शिवराज सिंह के बड़े बेटे की बारात शाही अंदाज में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस से घोड़ों, ऊंट और लवाजमे के साथ निकली. बारात बद्री लॉन पहुंची, जहां वरमाला और सात फेरों की रस्म हुई.
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
शाही अंदाज में हुई शादी
[caption id="attachment_66804" align="alignnone" width="266"]
Kartikeya Amanat.[/caption]
Shivraj Singh Chouhan Son Wedding:- कार्तिकेय और अमानत एक साथ पोज देते हुए नजर आए. अपनी शादी में अमानत रॉयल लुक में दिखीं. अमानत बंसल लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी. वहीं कार्तिकेय गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए. इस दौरान कार्तिकेय शाही तलवार, लाल रंग का साफा और साफे पर सिरपेच लगाए हुए थे.