Royal Enfield Shotgun 648 सीसी एयर-ऑयल कूल्ड इंजन
Royal Enfield Shotgun भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने आइकन मोटोस्पोर्ट्स के साथ मिलकर मिडिल वेट कैटेगरी बाइक शॉटगन 650 का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी लिमिटेड एडिशन बाइक की सिर्फ 100 यूनिट्स का ही निर्माण करेगी। इनमें से सिर्फ 25 ही भारतीय बाजार में बेचे जाएंगे।22 किमी प्रति लीटर माइलेज
इस बाइक को सिर्फ कुछ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ पेश किया गया है। इसमें सफेद रंग के साथ 'ऑलवेज समथिंग' थीम होगी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4,25,000 रुपये रखी गई है। इसके रेगुलर मॉडल की कीमत 3.59 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 3.73 लाख रुपये तक जाती है। 22 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा
Royal Enfield Shotgun में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया
बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 648 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है जो 46 बीएचपी का पॉवर व 52 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए, इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के लिए ट्यून किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकिल एक लीटर पेट्रोल में 22 किमी का माइलेज दे सकती है।Royal Enfield Shotgun डिजाइन
खरीदारों को नए ग्राफिक्स के साथ स्लैबटाउन इंटरसेप्ट आरई जैकेट मिलेंगे। रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 लिमिटेड एडिशन नए ग्राफिक्स के साथ अपने मूल डिजाइन को बरकरार रखता है। बाइक में थ्री-कलर ग्राफिक्स, एक रेड सीट, बार-एंड मिरर और ब्लू रंग में रियर शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। गोल्डन कलर के अलॉय व्हील बाइक की डिजाइन लैंग्वेज को आकर्षक बनाते हैं। रॉयल एनफील्ड बाइक के साथ खरीदारों को 'स्लैबटाउन इंटरसेप्ट आरई जैकेट' भी देगी।
बाइक में छोटे फेंडर, हेडलैंप के चारों ओर प्लास्टिक केसिंग, अलग-अलग डिजाइन किए गए टर्न इंडिकेटर्स, नए डिजाइन किए गए ब्लैक-फिनिश एग्जॉस्ट मफलर, फ्लैट हैंडलबार हैं, जो इसे कंपनी के अन्य मॉडल्स से अलग बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें लंबी सीट और मिड-सेट फुट पेग्स हैं, जो राइट राइडिंग पोजीशन देते हैं।