richest-person-gautam-adani-mukesh-ambani

richest person: दुनिया में 11वें स्थान पर गौतम अदाणी की नेटवर्थ 111 अरब डॉलर

By : Shital Sharma
richest person: दुनिया में 11वें स्थान पर गौतम अदाणी की नेटवर्थ 111 अरब डॉलर

मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर से एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बने अदाणी 

Richest Person: भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी एक बार फिर मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं। 

richest person gautam adani mukesh ambani

गौतम अदाणी की कंपनियों के शेयरों की कीमत में उछाल के बाद वह उस पायदान पर पहुंचे है। अब गौतम अदाणी की नेटवर्थ 111 अरब डॉलर हो गई है, जो उन्हें एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति (richest person) बनाती है। मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।  

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने बताया कि शुक्रवार को अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयर 14 प्रतिशत तक चढ़ गए। इससे अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में 84,064 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को कारोबार बंद होने के समय अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 17.51 लाख करोड़ रुपये हो गया। 

richest person अदाणी

 जेफ्रीज ने बताया कि अदाणी ग्रुप अगले एक दशक में 90 अरब डॉलर की पूंजी खर्च करेगा। इसके बाद अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों की कीमत में उछाल आया।

इससे पहले 2022 में, अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति (richest person) बन गए थे, जब उनकी व्यक्तिगत संपत्ति में वृद्धि हुई थी, जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में विकास की धीमी गति का दौर चल रहा था। लेकिन जनवरी 2023 में, प्रमुख शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद उनके विशाल समूह को झटका लगा।

CM Mohan Yadav: ‘मोहन यादव’ हैं तो मुमकिन हैं…एक विजनरी नेता की अनटोल्ड स्टोरी

रिपोर्ट में दावा किया गया कि अडानी का व्यापारिक साम्राज्य धोखाधड़ी के माध्यम से बनाया गया था, जिससे उनके समूह के शेयर की कीमतें अपने सबसे निचले स्तर पर $150 बिलियन तक गिर गईं और वे दुनिया के शीर्ष 20 अरबपतियों से बाहर हो गए। हालांकि, अडानी ने सभी आरोपों से इनकार किया और वापसी की रणनीति पर काम किया जिसमें कर्ज को कम करना, संस्थापक शेयर गिरवी को कम करना और मुख्य दक्षताओं में व्यवसाय को मजबूत करना शामिल था।

https://youtu.be/3hCF-t4sUmY

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026