राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

राम मंदिर में चढ़ावा: अविनाश के घर मिला संदूक, लिखा - रामराज्य कोष, महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के संबंध में अविनाश शुक्ला से पूछताछ हुई। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बीमार, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती।

राम मंदिर में चढ़ावा:  अविनाश के घर मिला संदूक, लिखा - रामराज्य कोष, महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित योग केंद्र से पुलिस ने एक संदूक बरामद किया गया है। उस पर लाल रंग से 'रामराज्य कोष' लिखा है। Paytm का QR कोड लगा था। 28 जून को हुई इस छापेमारी का वीडियो बुधवार को सामने आया।

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

इस बीच, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत खराब गई है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया- महंत को 29 जून को लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूरिन इन्फेक्शन था।

15 दिन का दिया वक्त

इधर, मामले की जांच कर रही SIT को 15 दिन का वक्त और दिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने फैजाबाद जेल में बंद सभी आठों आरोपियों से पूछताछ की। सबसे लंबी पूछताछ अविनाश शुक्ला से हुई। 2 घंटे चली पूछताछ में 5 जून को बरामद 20 लाख नकद और गहनों को लेकर सवाल-जवाब किए गए।

400 सुरक्षाकर्मी जांच के घेरे में

राम मंदिर में तैनात 400 निजी सुरक्षाकर्मी भी जांच के घेरे में हैं। उनकी ड्यूटी, रोस्टर, CCTV, एंट्री-एग्जिट रिकॉर्ड की पड़ताल भी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा जिस निजी सुरक्षा कंपनी के पास था, वह बिहार के पूर्व सांसद की है। मंदिर ट्रस्ट इस पर हर महीने 1 करोड़ खर्च करता था। यानी निजी सुरक्षा पर सालाना 12 करोड़ रुपए खर्च हो रहे थे।

RSS प्रमुख को भेजी रिपोर्ट

वहीं, चंपत राय से रविवार को पुलिस ने करीब 3 घंटे पूछताछ की थी। पूछा कि उन्हें चढ़ावा चोरी का पहली बार पता कब और कैसे लगा। उसके बाद क्या-क्या किया गया। इससे पहले, कोर्ट ने सोमवार को चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी थी। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को भेज दी गई है। यह रिपोर्ट पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने तैयार की। संघ प्रमुख के कहने पर उन्होंने अयोध्या में 3 दिवस प्रवास किया था। 

संबंधित सामग्री

राम मंदिर का प्रसाद बताकर मिठाई बेचने पर Amazon पर कार्रवाई, CCPA ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना

राम मंदिर का प्रसाद बताकर मिठाई बेचने पर Amazon पर कार्रवाई, CCPA ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना

Amazon पर श्री राम मंदिर प्रसाद के नाम पर भ्रामक विज्ञापन के लिए ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया। CCPA ने इसे अनुचित व्यापारिक व्यवहार माना।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं

उत्तर प्रदेश में राम मंदिर चढ़ावे की नकदी चोरी मामले में SIT ने अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। ट्रस्ट के पूर्व महासचिव और सदस्यों के नाम इस रिपोर्ट में नहीं हैं।

सागर में बंदूक की तलाश में पहुंची पुलिस, घर से निकले 3 करोड़ रुपए

सागर में बंदूक की तलाश में पहुंची पुलिस, घर से निकले 3 करोड़ रुपए

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक घर से पुलिस ने तलाशी के दौरान लॉक अलमारी से लगभग 3 करोड़ रुपए कैश जब्त किए।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

अमृतसर में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

अमृतसर में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने दो क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जिसमें पांच आरोपियों को पकड़ा गया और सात पिस्तौल व 2 किलो हेरोइन बरामद की गई।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026