राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में

Playoff में पहुंची RR, बीच मैच में हो गया लफड़ा

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया और प्लेऑफ में जगह पक्की की। नया विवाद और मैदान पर मस्ती की घटनाएँ भी चर्चा में रहीं।

Playoff में पहुंची RR, बीच मैच में हो गया लफड़ा

राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में MI की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। 

TOP 4 Team

इस जीत के साथ ही IPL 2026 की टॉप-4 टीमें तय हो गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। 26 मई को क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु और गुजरात आमने-सामने होंगे, जबकि 27 मई को एलिमिनेटर में हैदराबाद और राजस्थान आपस में भिड़ेगी।

एक नया विवाद

IPL 2026 सीजन के 69वें मैच में एक नया विवाद देखने को मिला। MI के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर जब गेंदबाजी कर रहे थे, तब उनका तौलिया गिर गया। इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शुवम दुबे ने शॉट खेला और वे आउट हो गए। दुबे जब पवेलियन लौटने लगे, तब RR के हेड कोच कुमार संगकारा ने इस फैसले पर आपत्ति जताई और वह थर्ड अंपायर से बातचीत करते नजर आए। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कोच संगकारा का मानना था कि शार्दुल का तौलिया रन-अप के दौरान मैदान पर गिर गया था, इसलिए नियम के मुताबिक गेंद को डेड बॉल घोषित कर देना चाहिए था। 

जडेजा-शार्दुल मस्ती

 इस मैच से ज्यादा रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर की मैदान पर मस्ती की बातें हो रही है। दोनों साथ में CSK और भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं और अच्छे दोस्त माने जाते हैं। दरअसल आखिरी ओवर शार्दुल ठाकुर कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा कवर्स पोजीशन पर खड़े फील्डर को कैच थमा बैठे, इस पर शार्दुल सेलिब्रेट करने लगे थे, लेकिन तभी नो-बॉल का सायरन बज गया। इस वजह से जडेजा और शार्दुल, दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। अगली गेंद फ्री-हिट थी। जडेजा ने फ्री-हिट पर चौका लगा दिया। चौका लगाने के बाद जडेजा ने शार्दुल को चिढ़ाते हुए सेलिब्रेशन किया। उससे अगली गेंद पर भी जडेजा ने चौका लगाया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

संबंधित सामग्री

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी एड पर सोशल मीडिया पर विवाद, कंगना रनौत ने भी की आलोचना। एड में गैर-पारंपरिक पोशाक को लेकर उठे सवाल।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

बीजा मंडल पर विधायक की ‘गोदाम’ टिप्पणी से विवाद, दो दिन बाद मांगी माफी

बीजा मंडल पर विधायक की ‘गोदाम’ टिप्पणी से विवाद, दो दिन बाद मांगी माफी

विजय मंदिर (बीजा मंडल) में पूजा को लेकर विवाद के बाद विधायक मुकेश टंडन ने माफी मांगी। उन्होंने गलती स्वीकार की और धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचाने की बात कही।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026