हंगामे के बीच पेपर लीक संशोधन बिल पारित

हंगामे के बीच पेपर लीक संशोधन बिल पास, राहुल गांधी ने कहा 'इडियट' और अंधभक्त

राहुल गांधी ने संसद में पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान उग्र भाषण दिया, जिससे सत्तापक्ष में हंगामा बढ़ गया। उन्होंने विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

हंगामे के बीच पेपर लीक संशोधन बिल पास, राहुल गांधी ने कहा 'इडियट' और अंधभक्त

हंगामे के बीच पेपर लीक संशोधन बिल पारित

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया।

संसद में आज जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े बिल पर 50 मिनट स्पीच दी। उन्होंने इडियट और अंधभक्त जैसे शब्दों का इस्तमाल किया। फिर कहा कि गृहमंत्री ने दिल्ली में छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए थे। इसको लेकर सत्तापक्ष ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच पेपर लीक संशोधन बिल पारित हुआ।

राहुल ने कहा इडियट, हुआ हंगामा

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 7 बार खड़े होकर राहुल गांधी को टोका और संसदीय नियम का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल को माफी मांगनी चाहिए। इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ BJP बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाता हूं। स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल गांधी को 11 से ज्यादा बार टोका। कहा कि वे इस तरह के शब्द नहीं बोल सकते। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पीकर से कहा- इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा देना चाहिए। 

बिल पर 9 घंटे बहस

राहुल गांधी ने कहा, ‘देश का भविष्य सड़कों पर उतरा। प्रदर्शन में गुस्सा, नफरत नहीं थी। वे केवल अपनी आवाज उठा रहे थे। अगर BJP के मेरे मित्र अपने बच्चों से पूछें कि उनके भाई-बहन जो कर रहे हैं, उसके बारे में वे क्या सोचते हैं, तो उन्हें अपने बच्चों का भी समर्थन ही मिलेगा।’ पेपर लीक से जुड़े बिल पर आज लगातार दूसरे दिन भी चर्चा हो रही है। मंगलवार को इस बिल पर 9 घंटे बहस हुई थी। पहले दिन केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने सरकार का पक्ष रखा। विपक्ष की तरफ से गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव बहस में शामिल हुए। 

राज्यसभा ने वंदे मातरम् के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने वाला विधेयक पारित कर दिया गया। इस कानून के तहत वंदे मातरम् का अपमान करने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

बीजा मंडल पर विधायक की ‘गोदाम’ टिप्पणी से विवाद, दो दिन बाद मांगी माफी

बीजा मंडल पर विधायक की ‘गोदाम’ टिप्पणी से विवाद, दो दिन बाद मांगी माफी

विजय मंदिर (बीजा मंडल) में पूजा को लेकर विवाद के बाद विधायक मुकेश टंडन ने माफी मांगी। उन्होंने गलती स्वीकार की और धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचाने की बात कही।

भगवंत मान के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'फ्रॉम सतौज टू पार्लियामेंट' 30 अगस्त को रिलीज होगी

भगवंत मान के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'फ्रॉम सतौज टू पार्लियामेंट' 30 अगस्त को रिलीज होगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन और राजनीतिक सफर पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'फ्रॉम सतौज टू पार्लियामेंट' 30 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म सात भाषाओं में उपलब्ध होगी।

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर विस्थापन, मुआवजे और पुनर्वास की गंभीर चर्चाएं और राजनीतिक विवाद बढ़ रहे हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026