राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को अपील

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की एंट्री, हेमंत सोरेन से बोले- प्रदर्शनकारियों से खुद मिलकर निकालें समाधान

राहुल गांधी ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन पर हेमंत सोरेन से व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने की मांग की।

By : रोहन उमक
झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की एंट्री, हेमंत सोरेन से बोले- प्रदर्शनकारियों से खुद मिलकर निकालें समाधान

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की एंट्री, हेमंत सोरेन से बोले- प्रदर्शनकारियों से खुद मिलकर निकालें समाधान

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने की सलाह दी है।

राहुल गांधी का यह पत्र 14 अगस्त को लिखा गया था, जो अब सामने आया है। उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।

राहुल गाँधी और हेमंत सोरेन

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का किया समर्थन

राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना लोकतंत्र के प्रमुख आधारों में से एक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले कुछ महीनों से पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों के साथ खड़ी है।

झारखंड के मौजूदा आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, छात्रों का आंदोलन अब तक शांतिपूर्ण रहा है और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन की एक झलक 

‘मुख्यमंत्री खुद प्रदर्शनकारियों से मिलें’

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन सरकार की ओर से छात्रों से बातचीत के लिए कमेटी गठित किए जाने का स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री को स्वयं प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सीधी बातचीत से छात्रों की चिंताओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता मजबूत होगी। राहुल गांधी ने सोरेन से प्रदर्शन कर रहे युवाओं की बात सुनने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव कदम उठाने की अपील की।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर बीजेपी-RSS पर निशाना

कांग्रेस नेता ने पत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मुताबिक शिक्षा व्यवस्था पर बीजेपी और आरएसएस का प्रभाव बढ़ा है और इसी वजह से देशभर में पेपर लीक तथा शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों में नाराजगी है।

आंदोलन के बीच बढ़ा राजनीतिक दबाव

हेमंत सोरेन से मिलते हुए राहुल गाँधी

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन कई दिनों से जारी है। आंदोलनकारियों ने कथित परीक्षा अनियमितताओं की जांच और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई है। इस बीच राज्य सरकार ने कुछ परीक्षाओं को रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की दिशा में कदम उठाने की घोषणा की है। वहीं, प्रदर्शनकारी अपनी प्रमुख मांगों पर कायम हैं।

राहुल गांधी ने पत्र के अंत में युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए छात्र आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की कि छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुना जाए और बातचीत के जरिए इस पूरे विवाद का समाधान निकाला जाए।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

बिहार के मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के साथ बैठक की, पर छात्रों की अधिकांश मांगें अनसुनी रहीं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठी।

झारखंड में छात्रों का बड़ा फैसला, सीएम आवास घेराव टला; परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद बदला आंदोलन का रुख

झारखंड में छात्रों का बड़ा फैसला, सीएम आवास घेराव टला; परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद बदला आंदोलन का रुख

झारखंड में छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते मुख्यमंत्री आवास का घेराव टाल दिया है, सरकार ने कुछ परीक्षाएं रद्द कीं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026