गुरप्रीत कौर ने भेजा कानूनी नोटिस

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

By : रोहन उमक
5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने एक पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनके उस कथित बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन पर रेप केस को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया गया था। गुरप्रीत कौर ने पूर्व जज से 24 घंटे के भीतर माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पंजाब सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी

AAP विधायक ने दी नोटिस की जानकारी

आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप कौर ने इस कानूनी नोटिस की जानकारी सार्वजनिक की। उनके मुताबिक, नोटिस पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक पूर्व जज को गुरप्रीत कौर की ओर से भेजा गया है। विवाद उस आरोप को लेकर है, जिसमें मुख्यमंत्री की पत्नी पर कथित तौर पर एक रेप मामले को प्रभावित करने के लिए 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया गया था।

गुरप्रीत कौर ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूर्व जज से माफी मांगने को कहा है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में माफी नहीं मांगी गई तो आगे कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।

NHRC तक पहुंचा मामला

यह विवाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में दर्ज शिकायत के बाद सुर्खियों में आया। शिकायत लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी (LRO) की ओर से दाखिल की गई थी। इसमें कथित तौर पर एक रिटायर्ड जज द्वारा सार्वजनिक रूप से 5 करोड़ रुपये की मांग किए जाने का उल्लेख किया गया था। शिकायत में पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने और संबंधित साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की गई।

NHRC

NHRC ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार और पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है। शिकायत में यह भी कहा गया कि यदि किसी आपराधिक मामले की जांच को प्रभावित करने का प्रयास हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

विपक्ष ने साधा निशाना

मामला सामने आने के बाद पंजाब की राजनीति में भी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आरोपों को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी मामले की जांच CBI से कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की अपील करते हुए नैतिक आधार पर उनके इस्तीफे की मांग तक कर दी। कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी CBI जांच की मांग की।

AAP ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

विपक्ष के हमलों के बीच AAP विधायक अमनदीप कौर ने गुरप्रीत कौर के खिलाफ लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज की आलोचना करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी, प्रतिष्ठा या चरित्र को लेकर गलत आरोप स्वीकार नहीं किए जा सकते।

आप का चुनावी चिन्ह

फिलहाल 5 करोड़ रुपये की कथित मांग के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। NHRC की जांच जारी है और पंजाब सरकार तथा पुलिस को रिपोर्ट सौंपनी है। वहीं गुरप्रीत कौर के कानूनी नोटिस के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब सबकी नजर जांच और संबंधित पक्षों के जवाब पर है।

संबंधित सामग्री

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026