पुणे मर्डर केस का खुलासा

केतन केस का सीन रीक्रिएट, सिया-चेतन ने 'डेथ पॉइंट' खोजा, हत्या से पहले गुगल पर किया सर्च

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने सिया और चेतन चौधरी के खिलाफ नए सबूत प्राप्त किए हैं, जिन्होंने मौत के तरीकों की खोज की थी।

केतन केस का सीन रीक्रिएट, सिया-चेतन ने 'डेथ पॉइंट' खोजा, हत्या से पहले गुगल पर किया सर्च

पुणे मर्डर केस का खुलासा

पुणे में हुए मंगेतर केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। रविवार (28 जून) को क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए पुलिस सिया और चेतन चौधरी को लोहगढ़ क़िले पर लेकर पहुंची। 

केतन मर्डर केस में नया खुलासा

पुणे के केतन मर्डर केस में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने गूगल पर लोहगढ़ किले के डेथ पॉइंट सर्च किए थे। वहां तक पहुंचने का रास्ता और खाइयों की भी जानकारी ली गई थी। पुलिस ने कहा- दोनों ने गूगल पर 'डेथ पॉइंट और जहर देकर कैसे मारें, ताकि पुलिस को शक न हो' जैसे सवाल सर्च किए थे। पकड़े जाने पर पुलिस के सवालों के क्या जवाब दे, यह भी खोजा। कौन-कौन से वॉट्सएप मैसेज डिलीट करने है, यह भी सर्च किया गया था।

वॉट्सएप मैसेज की जांच

पुलिस ने बताया कि चेतन चौधरी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मर्डर के दिन अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड़ दिया था। इसके बाद उसने दूसरे फोन का इस्तेमाल किया। पुलिस डिलीट किए गए वॉट्सएप मैसेज की भी फोरेंसिक जांच करा रही है। वहीं पुलिस ने शनिवार को सिया गोयल के माता-पिता से 12 घंटे पूछताछ की। इससे पहले सिया के भाई से 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

सिया-चेतन का नया वीडियो

वहीं पुलिस ने आरोपी चेतन चौधरी की बाइक जब्त कर ली है, जिससे वह लोहगढ़ किला पहुंचा था। इसके अलावा चेतन की हुडी, हेडफोन और अन्य सामान जब्त किया गया है। सभी की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। सिया और चेतन का नया वीडियो भी सामने आया। इसमें दोनों महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखते नजर आए। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में सिया के भाई ने खुलासा किया कि सिया-चेतन की मुलाकात क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। इसके बाद दोस्त के घर दिवाली की पूजा में भी दोनों मिले थे। सिया का भाई साहिल भी चेतन को जानता है। 

परिवार ने निकाला कैंडल मार्च 

शनिवार शाम केतन को श्रद्धांजलि देने के लिए पिंपरी-चिंचवाड़ में परिवार और सोसाइटी के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। केतन के पिता विशाल ने कहा, ‘मेरा 26 साल का बेटा बिना किसी गलती के मारा गया। मैं उसकी शादी कराने निकला था, लेकिन बेटे की अर्थी उठानी पड़ी। मेरी सिर्फ एक मांग है कि दोषियों को फांसी हो।

संबंधित सामग्री

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज; CM डॉ यादव ने निलंबन के दिए निर्देश

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज; CM डॉ यादव ने निलंबन के दिए निर्देश

मध्यप्रदेश कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया की हाईकोर्ट याचिका खारिज, अवैध वसूली के आरोप में प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक से इनकार।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

‘जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, पूर्व जज होंगे अध्यक्ष

‘जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, पूर्व जज होंगे अध्यक्ष

सुप्रीम कोर्ट ने CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026