pm-modi-india-biggest-test-national-cooperation

PM बोले - भारत की सबसे बड़ी परीक्षा, सभी का सहयोग जरूरी

By : Himani Shrotriya
PM बोले - भारत की सबसे बड़ी परीक्षा, सभी का सहयोग जरूरी

PM Modi India biggest test: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में बात की। PM 21 मिनट तक बोले। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला वक्त देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें सफलता के लिए सभी राज्यों का सहयोग जरूरी होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत में स्थिति चिंताजनक

प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा संकट से भारत में स्थिति चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई अफेक्ट हो रही है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसा हुआ है। युद्ध की शुरूआत के बाद से मैंने वेस्ट एशिया के देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी बात की है।

PM का भाषण

  • होर्मुज में जहाज फंसे, भारतीय भी प्रभावित- होर्मुज स्ट्रेट में कई जहाज फंसे हैं, जिनमें भारतीय क्रू भी मौजूद है। यह देश के लिए चिंता का बड़ा कारण है।
  • ऊर्जा संकट से देश भी प्रभावित- पश्चिम एशिया में युद्ध से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट है। भारत में पेट्रोल, डीजल, गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
  • भारत ने साफ कहा है कि समाधान बातचीत से निकले। कमर्शियल जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं है।
  • भारत वेस्ट एशिया, गल्फ देशों, अमेरिका और इजराइल से लगातार संपर्क में है।
  • पहले भारत 27 देशों से एनर्जी लेता था, अब 41 देशों से ले रहा है। इससे सप्लाई में लचीलापन आया।
  • जंग के बीच अब तक 3.75 लाख से अधिक भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया है। कई छात्रों को भी निकाला गया है।
  • फिलहाल सप्लाई संभाली जा रही है, लेकिन अगर हालात लंबे समय तक ऐसे ही रहे तो आर्थिक और सप्लाई संकट पैदा हो सकते हैं।

PM गरीब अन्न कल्याण योजना

पीएम मोदी ने कहा कि मैं राज्यों की सरकार से आग्रह करना चाहता हूं कि गरीबों पर, श्रमिकों पर बुरा असर पड़ता है इसलिए PM गरीब अन्न कल्याण योजना का लाभ मिलता रहे इसके लिए प्रोएक्टिव कदम उठाए जाएं, राज्य सरकार विशेष व्यवस्था करें। ऐसे समय में कालाबाजारी करने वाले, जमाखोरी करने वाले एक्टिव हो रहे है। जहां से शिकायतें आती हैं, कार्रवाई होनी  चाहिए। ये हर प्रदेश की प्राथमिकता होनी चाहिए।

 PM Modi India biggest test: देश की परीक्षा

PM मोदी ने कहा कि सरकार ने इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप बनाया है, जो इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट में आने वाली दिक्कतों का आकलन करता है। कोरोना के वक्त में अलग-अलग सेक्टर से निपटने के लिए अफसरों के एम्पॉवर्ड ग्रुप बने थे, वैसे ही अभी 7 एम्पावर्ड ग्रुप बने हैं। सरकार प्रयास कर रही है कि आने वाले बुआई के सीजन में किसानों को खाद मिलती रहे। केंद्र सरकार ने खाद की सप्लाई के लिए तैयारी की है। किसानों को भरोसा दिलाता हूं कि सरकार हर चुनौती के समाधान के लिए उनके साथ खड़ी है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026