nm-bulletin-latest-news-mp-news-2

NM Bulletin 11: NEET काउंसलिंग पर रोक, मंत्रालय में फिर लगी आग, राहुल का मोदी पर तंज

By : Himani Shrotriya
NM Bulletin 11: NEET काउंसलिंग पर रोक, मंत्रालय में फिर लगी आग, राहुल का मोदी पर तंज

NM Bulletin: 9 बजे की 9 बड़ी खबरें

https://youtu.be/-SSaBjdBY3A

1. NEET काउंसलिंग पर रोक

NM Bulletin: सुप्रीम कोर्ट ने NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।NTA को नोटिस जारी करते हुए कहा, कि NEET UG की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। हमें इसका जवाब चाहिए। मामले में अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

2. मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री

मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। माझी के अलावा केवी सिंहदेव और प्रभाती परिदा राज्य के डिप्टी CM होंगे।CM और डिप्टी सीएम 12 जून को शपथ लेंगे। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1800506569567973483

Read More: JNU PG 2024: जेएनयू पीजी में एडमिशन के लिए पहली मेरिट सूची जारी

3. NM Bulletin: राहुल का मोदी पर तंज

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद राहुल और प्रियंका गांधी मंगलवार को पहली बार रायबरेली पहुंचे। राहुल ने कहा- मोदी-शाह देश की नींव के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसलिए देश एकजुट हो गया।

https://twitter.com/SevadalMEP/status/1800523919562260856

4. चंद्रबाबू नायडू को चुना विधायक दल का नेता

NM Bulletin: TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को NDA विधायक दल ने अपना नेता चुना गया।इसके अलावा एक्टर से नेता बने जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को विधानसभा में फ्लोर लीडर चुना गया है।

5.  मलावी के उप-राष्ट्रपति की प्लेन क्रैश में मौत 

अफ्रीकी देश मलावी के उप-राष्ट्रपति साउलोस क्लॉस चिलिमा सहित 9 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। ये विमान सोमवार सुबह ही रडार से गायब हो गया था। 

6. Apple और OpenAI की पार्टनरशिप से नाराज इलॉन मस्क

NM Bulletin: दुनिया के सबसे अमीर बिजनसमैन इलॉन मस्क ने एपल की OpenAI के साथ पार्टनरशिप का विरोध किया है। उन्होंने X पर लिखा- अगर ऐसा होता है तो वे अपनी कंपनी में एपल के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने पर रोक लगा देंगे। 

https://twitter.com/elon_docs/status/1800280229283258546

7. NM Bulletin: गुना सीट पर होंगे उपचुनाव

गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया  को कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। ऐसे में उनकी राज्यसभा सीट रिक्त घोषित हो गई है। इस सीट के लिए अब जल्द ही उपचुनाव होगा।

8. मंत्रालय में फिर लगी आग 

NM Bulletin: भोपाल में मंत्रालय की चौथी मंजिल पर फिर आग लग गई। एयर कंडिशनर में ब्लास्ट के कारण आग लगी थी। जिसे तुरंत काबू में पा लिया गया। जिस समय यह आग लगी, तब सीएम डॉ. मोहन यादव मंत्रालय में ही थे और मीटिंग ले रहे थे। 

9. अपनी तैहरवीं पर पहुंचा युवक

NM Bulletin: MP के श्योपुर में जिस युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वो युवक अपनी ही तेहरवी में घर आ पहुंचा, युवक के आने से  मौत पर मातम खुशियों में बदल गया , बताया जा रहा है, की परिजनों ने मिलती जुलती लाश का अंतिम संस्कार कर दिया था।

https://youtu.be/NyGN3D2bBgI?si=DkKw0ywUzmyhPAi8

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026